jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: MP पुलिस अफसरों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, अब जल्द IPS बनने का रास्ता साफ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » MP पुलिस अफसरों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, अब जल्द IPS बनने का रास्ता साफ
राष्ट्रीय

MP पुलिस अफसरों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, अब जल्द IPS बनने का रास्ता साफ

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 4:00 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

जबलपुर : मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. मध्य प्रदेश में IPS कैडर रिव्यू में देरी के मामले में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट जबलपुर ने केंद्र सरकार की याचिका को शुरुआती स्तर पर ही खारिज कर दिया. इसके साथ ही CAT के आदेश में दिए गए कैडर रिव्यू के निर्देश बरकरार हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कैट ने IPS कैडर रिव्यू करने के आदेश दिए थे

यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस एसोसिएशन की ओर से CAT में दायर किए गए आवेदन से जुड़ा है. CAT ने 9 जनवरी 2026 को आदेश जारी कर केंद्र और राज्य सरकार को अतिरिक्त IPS कैडर रिव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे. इसके लिए 120 दिन की समयसीमा भी तय की गई थी. CAT के 9 जनवरी 2026 के मूल आदेश में इसका सबसे स्पष्ट आंकड़ा दिया गया है. आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश में उस समय DSP/ASP स्तर के करीब 200 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी ऐसे थे, जिनकी सेवा 8 वर्ष से अधिक हो चुकी थी. ये अधिकारी उम्र व अन्य शर्तें पूरी करने पर IPS में induction के लिए पात्रता की स्थिति में थे.

केंद्र ने हाई कोर्ट में दी थी चुनौती

कैट के आदेश को केंद्र सरकार ने नहीं माना. केंद्र सरकार ने CAT के इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. केंद्र की ओर से कहा गया “IPS कैडर रिव्यू समय-समय पर नियमों के अनुसार किया जाता रहा है और इसमें कोई अनावश्यक देरी नहीं हुई है.” हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल ने केंद्र की इस दलील को स्वीकार नहीं किया. इससे 9 जनवरी 2026 को CAT द्वारा दिए गए निर्देश प्रभावी बने हुए हैं.

पात्र अधिकारियों को मिलेगा IPS बनने का अवसर

पुलिस एसोसिएशन की ओर से हाई कोर्ट में कहा गया “कैडर रिव्यू में लंबे समय तक देरी होने से राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों को नुकसान होता है, जो IPS में शामिल होने के लिए पात्र हैं.” समय पर कैडर रिव्यू होने से पात्र अधिकारियों को IPS में जाने का अवसर मिल सकता है. हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार के सामने CAT के निर्देश के अनुसार अतिरिक्त IPS कैडर रिव्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है. मध्य प्रदेश पुलिस एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे और अक्षय खंडेलवाल ने पैरवी की.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नगर पालिका बड़े बचेली में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत भव्य रैली का आयोजन
    Next Article MP पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    ‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    OTT Platforms Ban 2025: भारत सरकार ने 25 एप्स और वेबसाइट्स पर लगाया बैन

    OTT Platforms Ban 2025: भारत सरकार ने 25 एप्स और वेबसाइट्स पर लगाया बैन 🔒 अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई, Ullu…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी 📍 नई…

    3 Min Read
    पुरी रथ यात्रा 2025
    राष्ट्रीय

    पुरी रथ यात्रा 2025: सुरक्षा के लिए NSG, AI और 10 हजार जवान – इतिहास में पहली बार इतने कड़े इंतज़ाम

    पुरी रथ यात्रा 2025: सुरक्षा के लिए NSG, AI और 10 हजार जवान – इतिहास में पहली बार इतने कड़े…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: MP पुलिस अफसरों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, अब जल्द IPS बनने का रास्ता साफ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password