jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: MP पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » MP पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया
राष्ट्रीय

MP पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 4:03 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

भोपाल: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे नॉन टेक्निकल युवाओं के लिए बेहतर विकल्प है. प्रदेश पुलिस राज्य में 1 हजार पदों पर पुलिस आरक्षक चालक के लिए सीधी भर्ती कर रही है. यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जा रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 रखी गई है. पुलिस ड्राइवर बनने के लिए अभ्यर्थियों को दो चरण में लिखित परीक्षा और इसके बाद शारीरिक क्षमता भी साबित करनी होगी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

1 हजार पदों पर हो रही भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आरक्षक चालक की सीधी भर्ती के जरिए 1 हजार पदों को भरा जाएगा. इसमें आरक्षक चालक विशेष सशस्त्र बल के लिए 200 पद और आरक्षक चालक जिला पुलिस बल के लिए 800 पदों पर भर्ती होगी. यह पद सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों से ही भरे जाएंगे. महिला अभ्यर्थी इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगी. भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लागू रहेगा. इसमें एक्स सर्विसमैन के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि होम गार्ड्स के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित रहेंगे.

इस तरह 100 पद एक्स सर्विसमैन और 150 पद होमगार्ड्स से भरे जाएंगे. ऐसे अभ्यर्थी जो मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी नहीं है, वह ओपन कैटेगिरी में आवेदन कर सकेंगे. 26जनवरी 2001 के बाद जन्मे और जीवित दो बच्चे होने पर अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे.

29 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेद

चालक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 है. आवेदन में संशोधन 3 नवंबर तक किए जा सकेंगे. आवेदन के लिए सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा. जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा. इसकी परीक्षा 4 जनवरी 2027 से शुरू होगी. लिखित परीक्षा 2 पालियों में की जाएगी. परीक्षा हॉल में पहुंचने के पहले अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. आवेदन के लिए अभ्यर्थी को हायर सेकेडंरी परीक्षा पास होना जरूरी होगा.

अभ्यर्थियों को बतानी होगी अपनी प्राथमिकता

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को बताना होगा कि वे किस जिले की पुलिस ईकाई में आवेदन करना चाहते हैं. इसमें प्रदेश के तमाम जिलों के अलावा रेल पुलिस इंदौर, रेल पुलिस जबलपुर, भोपाल भी शामिल होगा. इस तरह कुल 58 इकाइयों का विकल्प अभ्यर्थियों के सामने होगा. अभ्यर्थियों को जिस ईकाई में नियुक्ति किया जाएगा, वहां से कम से कम 5 सालों तक सेवा देनी होगी. इसके बाद ही दूसरे जिले में तबादला किए जाने का अभ्यर्थी पात्र होगा. चयनित अभ्यर्थी को गृह जिले में पदस्थापना नहीं दी जाएगी.

लिखित परीक्षा में कैसे आएंगे सवाल

चालक पद के लिए परीक्षा 2 चरणों में होगी. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. 2 घंटे की अवधि वाली परीक्षा में 100 सवालों को हल करना होगा. सही सवाल के लिए 1 अंक दिया जाएगा. हालांकि गलत सवाल करने पर कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा. परीक्षा में 40 अंकों के सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान, 30 अंकों के बौद्धिक क्षमता, मानसिक अभिरूचि और 30 अंकों के विज्ञान ओर सरल अंक गणित के सवाल पूछे जाएंगे.

दूसरे चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता को आंका जाएगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ के अलावा शारीरिक मापदंडों को देखा जाएगा. लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मैरिट तैयार की जाएगी. इसके आधार पर ही सिलेक्शन होगा.

13 शहरों में बनाए जाएंगे परीक्षा केन्द्र

चालक पद के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी. इसके लिए प्रदेश में 13 शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए जांएगे. इसमें अनूपपुर, बड़वानी, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन जिले शामिल होंगे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article MP पुलिस अफसरों को बड़ी राहत: हाई कोर्ट ने खारिज की केंद्र की याचिका, अब जल्द IPS बनने का रास्ता साफ
    Next Article संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सर्वोपरि, सामाजिक संस्थाएं राजनीतिकरण से बचें: गौरव सिंघल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्कॉलर्स साइंटिफिक इंस्टीट्यूट के सहयोग से 40 बीएन सीआरपीएफ ने अनंतनाग में हर घर तिरंगा अभियान रैली आयोजित की।

    राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक उत्सव के प्रदर्शन में, स्कॉलर्स साइंटिफिक इंस्टीट्यूट के सहयोग से 40 बटालियन सीआरपीएफ ने एक हर…

    1 Min Read
    रेल बजट
    राष्ट्रीय

    बिहार को मिला अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट: ₹10,000 करोड़, 9 गुना बढ़ोत्तरी की घोषणा

    बिहार को मिला अब तक का सबसे बड़ा रेल बजट: ₹10,000 करोड़, 9 गुना बढ़ोत्तरी की घोषणा पटना, 8 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमटेकदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयशिक्षा

    New Social Media Rules: रविशंकर बोले- WhatsApp यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं, ‘निजता के अधिकार’ का सम्मान

    व्हॉट्सएप ने सरकार के नए डिजिटल नियमों को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. व्हॉट्सएप का कहना है कि…

    4 Min Read
    राष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिन्दूर : पाकिस्तान के बाद अब डर से कांप रहा चीन…कहने लगा…

    नई दिल्ली/बीजिंग: भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद न केवल पाकिस्तान की सरहदों पर हलचल मच गई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: MP पुलिस में ड्राइवर के 1000 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password