jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा का कांग्रेस पर 28 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा का कांग्रेस पर 28 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप
राज्यहिमाचल प्रदेश

भाजपा का कांग्रेस पर 28 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 8:49 am
Tripty Srivastava
Share
भूमि घोटाले
SHARE

शिमला: भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप कि यह मामला कांग्रेस की भ्रष्टाचार संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लूट साबित करती है कि कांग्रेस सरकार में घोटाले अब नीति बन चुके हैं और सरकारी धन को खुलेआम निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। संजीव कटवाल ने शिमला से जारी बयान में कहा कि जिस जमीन को हिमुडा और राजस्व विभाग ने फ्लैट निर्माण के लिए खरीदा, वह वास्तविकता में खाइयों, खड्डों और प्राकृतिक नालों से भरी हुई बताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी अनुपयोगी जमीन को आखिर किसने निर्माण योग्य घोषित किया? क्या यह सब कागजों पर खेल खेलकर किया गया या फिर जानबूझ कर सरकारी खजाने को नुक्सान पहुंचाने की साजिश रची गई? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सरकारी एजैंसियां अब विकास के लिए नहीं, बल्कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए इस्तेमाल हो रही हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जमीन को सर्कल रेट से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदकर सरकारी धन की बंदरबांट की गई। विजीलैंस द्वारा एफआईआर दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि प्रारंभिक जांच में घोटाले के पक्के सबूत सामने आ चुके हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह केवल जमीन मालिक का मामला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में अधिकारी, कर्मचारी, मूल्यांकन करने वाले लोग और फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाले वरिष्ठ अफसर भी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। इतना बड़ा फर्जीवाड़ा बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना होगा कि क्या यह घोटाला सत्ता के इशारे पर हुआ और किन-किन लोगों ने इसमें हिस्सेदारी निभाई? उन्होंने आरोप कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से भ्रष्टाचार की जननी रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नगर निकायों नगर निकायों के विकास और संचालन के लिए सरकार ने की त्वरित प्रशासनिक नियुक्तियां
Next Article बर्फबारी हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

होमगार्ड वर्दी प्रकरण
उत्तराखंडराज्य

होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

3 Min Read
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत यात्रा: उद्योगपतियों के साथ बैठक और पुल का शिलान्यास

पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर 3:20 पर पानीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक…

1 Min Read
उत्तराखंडराज्य

अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 7 यात्रियों की मौत

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सल्ट तहसील के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग…

4 Min Read
राज्यहरियाणा

संगठन का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ यूटी के लिए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ में महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियां

संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: भाजपा का कांग्रेस पर 28 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password