jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 3:56 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून/श्रीनगर/रुद्रपुर/गदरपुर/ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर, गदरपुर, रुद्रपुर और ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर हत्याकांड की निष्पक्ष CBI जांच की मांग दोहराई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

श्रीनगर में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। पदयात्रा के बाद गोला बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में अब तक न्याय न मिलना पूरे राज्य के लिए शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में CBI से कराई जाए तथा सभी संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराया जाए।

गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन कर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि रसूखदार आरोपियों को बचाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रुद्रपुर में विधायक तिलक राज बेहड़, जयपुर विधायक आदेश चौहान और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर के नेतृत्व में विशाल जनाक्रोश मार्च निकाला गया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

ऋषिकेश में महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमकेश्वर विधायक के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस का आरोप है कि मामले में कई अहम सवालों के जवाब आज भी नहीं मिले हैं।

कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा की है, और अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान
Next Article अंकिता भंडारी प्रकरण: उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया, वीआईपी संलिप्तता का आरोप बेबुनियाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बागपत
उत्तर प्रदेश

बागपत: मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आर्मी अफसर बनकर लाखों की ठगी — आरोपी गिरफ्तार

बागपत: मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी आर्मी अफसर बनकर लाखों की ठगी — आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज

  शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज नोएडा | 20 जुलाई…

2 Min Read
राज्यहरियाणा

हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को और गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password