jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति
राज्यहरियाणा

भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

Tripty Srivastava
Last updated: January 28, 2026 10:47 am
Tripty Srivastava
Share
चुनावों
SHARE

चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर हुई एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने और वीबी जीरामजी पर सभी विधानसभाओं में केंद्र के निर्देशानुसार जल्द से जल्द सम्मेलन करने, सभी बूथों पर बीएलए 2 की जल्दी से जल्दी नियुक्त किए जाने और मन की बात कार्यक्रम को और अधिक लोगों से जोड़ने को लेकर भाजपा ने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने एक-एक विषय को उपस्थित नेताओं के सामने बड़ी बारिकी से रखा। बैठक में मौजूद विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि कांग्रेस द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर फैलाए जा रहे हर झूठ को बेनकाब करते हुए नगर निगम चुनावों में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और पार्टी की मजबूती के लिए भी लगातार दिए जा रहे कार्य भी पूरे करने हैं। खासकर विधायकों को कहा गया कि वे विधानसभाओं में  वीबी जीरामजी पर पांच पांच जागरूकता सम्मेलन करें।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति बनाई गई एवं लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मन की बात प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाण को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे।

मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा संयोजक भी नियुक्त किए गए। राजेश बतौरा को अंबाला, धुमन सिंह किरमिच को कुरूक्षेत्र, मेधराज गुप्ता को करनाल, आजाद नेहरा को सोनीपत, प्रदीप जैन को रोहतक, मनदीप मलिक को हिसार, बलदेव ग्रोहा को सिरसा, राकेश शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़, हरविन्द कोहली को गुरुग्राम और अनिता शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा संयोजक बनाया गया। कुरूक्षेत्र और हांसी जिला के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को कुरूक्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला प्रभारी बनाया गया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हर समय चुनाव मोड़ पर रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा करेगा उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर ने तो मुझे भी हैरान कर दिया। कांग्रेस का 10 दिन का प्रशिक्षण चला है तो जरूर उन्होंने कुछ सीखा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो एक घंटे में ही चले गए, कांग्रेस में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग है। उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी पर राहुल गांधी को ही भ्रम में डाल दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट पर बोलते हुए कहा कि लोगों के अच्छे सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हरियाणा भाजपा सरकार का बजट जनता के सुझाव का बजट होगा। नायब सैनी ने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बजट का एक-एक पैसा लोगों के वेलफेयर पर खर्च होगा।

एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने विपक्ष के विधायकों से भी बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। विपक्ष के विधायक भी अगर सुझाव देते हैं तो उनका स्वागत है। एसवाईएल पर हुई बैठक के बारे में श्री सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ सार्थक बैठक हुई है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी है। अधिकारियों को समाधान खोजने के लिए कहा गया है।

एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मुद्दा चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग एसआईआर करा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में भी एसआईआर की प्रक्रिया होती रहती थी, लेकिन जिनकी वोट होती थी उनकी वोटों को काट दिया जाता था। एक-एक मकान में 100 वोटों का गुच्छा होता था। उन्होंने कहा कि अब एक-एक वोट की जांच हो रही है।

वीबी जीरामजी योजना को लेकर होंगे विधानसभाओं में सम्मेलन : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बैठक में विधायकों को अपनी-अपनी विधानसभाओं के अलावा दूसरी विधानसभाओं में भी पांच-पांच वीबी-जीरामजी योजना को लेकर सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। आज की बैठक में निकाय चुनाव के प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारियां और काम में जुट जाने के लिए कहा गया है।

भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है : डा. सतीश पूनिया 

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी तब भाजपा के कार्यकर्ता इस महामारी से पूरी ताकत के साथ लड़ रहे थे। डा. पूनिया ने कहा कि अगर हम वोट की राजनीति और सरकार बनाने के लिए काम करते तो महामारी से लड़ा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता 565 दिन काम करते हैं।

संगठनात्मक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्याम सिंह राणा, अनिल विज, आरती राव, श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा, राजेश नागर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वास्तविक ट्री कवर हिमाचल के वास्तविक ट्री कवर को मान्यता देने की मांग, CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट
Next Article विधायक ईश्वर सिंह पूर्व सांसद एवं विधायक ईश्वर सिंह अपने पुत्र व पूर्व चेयरमैन पुत्रवधू सहित भाजपा में हुए शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए तीखे आरोप लगाए हैं. एक के बाद…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पंकज चौधरी दिल्ली रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन और सरकार, दोनों स्तरों…

4 Min Read
वर्दी
उत्तराखंडराज्य

होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, जांच के लिए गठित की गई समिति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़े घोटाले…

2 Min Read
पश्चिम बंगाल

बंगालियों से भेदभाव के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च, कोलकाता की सड़कों पर उमड़ी भीड़

बंगालियों से भेदभाव के खिलाफ ममता बनर्जी का पैदल मार्च, कोलकाता की सड़कों पर उमड़ी भीड़ कोलकाता | 16 जुलाई…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password