jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मध्य प्रदेश के दीपराज और संदीप की मौत, 100 मीटर दूर मिले क्षत-विक्षत शव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मध्य प्रदेश के दीपराज और संदीप की मौत, 100 मीटर दूर मिले क्षत-विक्षत शव
उत्तर प्रदेशराज्य

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मध्य प्रदेश के दीपराज और संदीप की मौत, 100 मीटर दूर मिले क्षत-विक्षत शव

News Desk
Last updated: July 25, 2026 7:37 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव नया गांव (बसी कुंडा) स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र में मलबा बिखर गया। हादसे में दो कारीगरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के लापता होने की सूचना है। राहत एवं बचाव दल देर शाम तक मलबा हटाकर तलाश अभियान में जुटे रहे।

Contents
About The AuthorNews Desk

जानकारी के मुताबिक, हसन अली के नाम से संचालित इस पटाखा फैक्ट्री में घटना के समय करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें कई प्रशिक्षित कारीगर मध्य प्रदेश से बुलाए गए थे। शाम करीब पांच बजे फैक्ट्री के एक हिस्से में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले

हादसा इतना भयावह था कि विस्फोट में फैक्ट्री की दीवारें और छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक मजदूर का शव मलबे से बरामद हुआ, जबकि दूसरे का शव फैक्ट्री से कुछ दूरी पर मिला। दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले, जिससे उनकी पहचान में भी कठिनाई हुई।

धमाके के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि कई लोगों के शरीर के अंग कटकर कंपनी के बाहर दूर जा गिरे। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ कटकर बिखरे पड़े हैं तो कुछ के पैर शरीर से कटकर दूर जा गिरे हैं। एक शव के सिर के चिथड़े उड़ गए हैं। वीडियो बेहद दर्दनाक हैं। इसकी वजह से हम आपको वीडियो नहीं दिख सकते।

डीएम ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो लापता मजदूरों की तलाश लगातार जारी है। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी  दीपराज देवड़ा (20 वर्ष) और संदीप देवड़ा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आकाश रावत और लालू पिपराद अभी लापता हैं। प्रशासन केमुताबिक, विस्फोट के समय फैक्ट्री के प्रभावित हिस्से में केवल चार लोग मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, प्रशासन, फोरेंसिक टीम और विस्फोटक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रशासन ने बताया कि संबंधित पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस वर्ष 2028 तक वैध है। हालांकि, सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं। जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और विस्फोटक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। करीब 10 बीघा क्षेत्र में फैली फैक्ट्री के प्रभावित हिस्से को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले पिछली साल अप्रैल महीने में भी सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। विस्फोट की वजह से तीन लोगों की मौत हो थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई थी। तीन कर्मचारियों के चीथड़े उड़ गए थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है
    Next Article संत रविदास के आदर्शों पर चल रही सरकार, समरस समाज हमारा संकल्प: सीएम धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नन्धौर
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में पर्यटन स्वरोजगार योजना: नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए पात्र आवेदक बुलाए गए

    चम्पावत। नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में वाइल्डलाइफ सफारी एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में योगी सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, लखनऊ समेत कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l

    किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार-ऋषिकेश बनेंगे ‘सनातन पवित्र नगरी’?105 घाटों पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक!

    हरिद्वार: 2027 अर्धकुंभ मेले से पूर्व धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मध्य प्रदेश के दीपराज और संदीप की मौत, 100 मीटर दूर मिले क्षत-विक्षत शव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password