jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंकिता भंडारी केस पर घिरी भाजपा का पलटवार: महेंद्र भट्ट ने उठाया जेनी प्रकरण, पूछा— बच्चे का पिता कौन?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंकिता भंडारी केस पर घिरी भाजपा का पलटवार: महेंद्र भट्ट ने उठाया जेनी प्रकरण, पूछा— बच्चे का पिता कौन?
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी केस पर घिरी भाजपा का पलटवार: महेंद्र भट्ट ने उठाया जेनी प्रकरण, पूछा— बच्चे का पिता कौन?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 2, 2026 9:25 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। अब भाजपा भी बहुचर्चित जेनी प्रकरण के आलोक में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने में जुट गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जेनी प्रकरण कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। तब जेनी ने एक बच्चे को जन्म दिया, ये तथ्य अभी तक छिपा क्यों है। साथ ही सवाल दागते हुए कहा कि वह आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन जेनी के बच्चे का बाप कौन है, यह सार्वजनिक होना चाहिए।

भट्ट ने कहा कि उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो इसमें कुछ तथ्यात्मक बातें रही होंगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए। तब जेनी ने तत्कालीन मंत्री हरक रावत का नाम लिया था। यह ठीक है कि बाद में डीएनए रिपोर्ट आई और हरक सिंह रावत का कहना है कि वह पाक साफ निकले। उन्होंने कहा कि जेनी तब हरक सिंह रावत के घर में रहती थी। ऐसे में उन्हें पता करना चाहिए था कि जेनी के बच्चे का पिता आखिर कौन है।

भूमि कब्जाने की शिकायत उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी ने शिकायत की और जो व्यक्ति प्रताड़ित होता है, उसे अपनी बात रखने व रिपोर्ट दर्ज करने का अधिकार है। मुकदमा दर्ज करना प्रशासनिक उत्तरदायित्व है।

ऐसे में उस पर जो भी जांच होगी वह शीघ्र सबके सम्मुख आएगी। लेकिन, प्रत्यक्ष रूप से इतने बड़े नेता का नाम अगर आरोपी में आता है, तो यह वास्तव में अपने आप में चिंता का विषय है। यदि इसमें तथ्य नहीं है तो हरक रावत को डरने की क्या जरूरत है।

दिल्ली में हुई कांग्रेस व विपक्ष की रैली से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने इसे त्योहारी सीजन में अराजकता फैलाने और अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा बताया। साथ ही कटाक्ष किया कि जो लोग पिछले 15 साल से जनता को अपनी बात समझाने में विफल रहे हों, संसद में हंगामा करने को अपना अधिकार समझते हों, उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष की यह रैली 1984 के सिख दंगों के जख्मों पर नमक छिड़कने की कोशिश भी है, क्योंकि इन दंगों की आरोपी रही कांग्रेस ही इस रैली की मुख्य आयोजक बनी।

भट्ट पर मानहानि का दावा करें हरक: गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेनी प्रकरण में पूर्व मंत्री डा.हरक सिंह रावत सीबीआइ कोर्ट से बाइज्जत बरी हुए हैं।

ऐसे में उनकी पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को यही राय है कि वह भट्ट के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकें। उधर, पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत ने संपर्क करने पर कहा कि वह दिल्ली से देहरादून लौटकर इस मामले में तमाम तथ्यों को सामने रखेंगे।

तथ्यों के साथ सामने आए स्वयं को हरक की पत्नी बताने वाली महिला: दीप्ति

भूमि कब्जाने की शिकायत के आलोक में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी एवं पौड़ी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीप्ति रावत ने भी मोर्चा खोला है। इंटरनेट मीडिया में वीडियो पोस्ट कर दीप्ति रावत ने कहा कि वह और उनका परिवार मानसिक पीड़ा से जूझ रहा है।

एक व्यक्ति कह रहा है कि हरक सिंह रावत की पत्नी ने जमीन हड़पी है, जबकि उन्होंने कोई जमीन नहीं हड़पी है। यदि यह आरोप उन पर नहीं है तो फिर उस महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी कहकर क्यों संबोधित किया जा रहा है। यदि ऐसा है तो संबंधित महिला तथ्यों के साथ सामने आए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में खेल महाकुंभ-2026 का समापन: 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, बांटे जाएंगे 11.50 करोड़ रुपये के पुरस्कार
    Next Article मंडी में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का असर: 791 अनाथ बच्चों के लिए खर्च किए गए ₹12.94 करोड़
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

    अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    महर्षि नगर की रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा, 14 अक्टूबर। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में आयोजित दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईलेवल बैठक, रूट, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

    गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय समन्वय…

    3 Min Read
    नायब सैनी
    राज्यहरियाणा

    मीडिया पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा: पंजाब सरकार पर बरसे सीएम नायब सैनी

     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकत्य करने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंकिता भंडारी केस पर घिरी भाजपा का पलटवार: महेंद्र भट्ट ने उठाया जेनी प्रकरण, पूछा— बच्चे का पिता कौन?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password