jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईलेवल बैठक, रूट, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईलेवल बैठक, रूट, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईलेवल बैठक, रूट, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

News Desk
Last updated: July 29, 2026 7:38 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय समन्वय बैठक हुई।

Contents
About The AuthorNews Desk

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली पुलिस के साथ गौतमबुद्धनगर, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर पुलिस के अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, वाहनों के डायवर्जन और सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन की साझा रणनीति तैयार की।

समन्यय के लिए बनाया वॉट्सएप ग्रुप

कांवड़ियों की संख्या और यातायात की स्थिति की तत्काल जानकारी साझा करने के लिए दिल्ली एवं सीमावर्ती जिलों के थानों और पुलिस अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी मार्ग पर अचानक दबाव बढ़ने पर संबंधित जिलों को तुरंत सूचना देकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

मंगलवार को हुई बैठक में डीसीपी सिटी, डीसीपी ग्रामीण, डीसीपी ट्रैफिक यातायात के साथ अपर पुलिस उपायुक्त यातायात मौजूद रहे। दिल्ली पुलिस से संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त शाहदरा, उत्तर-पूर्व और यातायात ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस उपायुक्त यातायात तथा मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के क्षेत्राधिकारी यातायात बैठक में शामिल हुए। बैठक में दिल्ली सीमा के पास वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति के लिए बड़ी आकस्मिक पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।

सीमावर्ती इलाकों में होगी सघन जांच

बैठक में तय हुआ है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच के साथ असामाजिक तत्वों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने भारी और हल्के वाहनों के डायवर्जन को आपसी समन्वय से लागू करने पर जोर दिया।

कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग पर चलने, पहचान पत्र साथ रखने और म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई व आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील की गई है। शिविर संचालकों को सड़क से उचित दूरी पर शिविर लगाने के साथ सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली और पड़ोसी शहरों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए समन्वय पर जोर रहा। सभी सूचनाओं को आपस में साझा करने से बेहतर नतीजे आएंगे।

–

राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के मामलों की होगी निष्पक्ष जांच
    Next Article गाजियाबाद में नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    नीतीश-चिराग मुलाकात के बाद पोस्टर में दिखा नया सियासी संदेश

    पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. इस बार पोस्टर एलजेपी रामविलास की ओर से लगवाया…

    3 Min Read
    गुजरात

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश गांधीनगर, 27 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रधानाचार्यों को मिली उपनिदेशक पद पर प्लेसमेंट

    शिमला। प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रधानाचार्यों (स्कूल संवर्ग) को उपनिदेशक शिक्षा (डीडीई)…

    3 Min Read
    उत्तराखंड पर्यटन
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड पर्यटन का नया कीर्तिमान: 2025 में पर्यटकों की संख्या 6 करोड़ पार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है। राज्य सरकार वर्षभर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा पर हाईलेवल बैठक, रूट, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password