jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन
उत्तर प्रदेशराज्य

तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन

Tripty Srivastava
Last updated: March 14, 2026 1:01 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर “नारी शक्ति को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और महिला सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता चेची उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की।

इस अवसर पर मातृशक्ति को नमन करते हुए वक्ताओं ने महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार द्वारा उनके सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है, वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता चेची ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, औद्योगिक और सैन्य क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिले की प्रबुद्ध महिलाओं — प्रोफेसर, वकील, चिकित्सक और शिक्षिकाओं सहित कई महिलाओं को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अर्पणा सिंह, डॉ. संगीता रावल, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, ज्योति सिंह, मुकेश भाटी, बॉबी देवी, यशोधा सिंह, अनीता शिशोदिया, अंजलि शिशोदिया, शांति सिंह, अंजू पुंडीर, लक्ष्मी, सूर्यकला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:BJP Gautam Buddh NagarBJP ProgramGautam Buddh Nagar NewsGreater Noida NewsInternational Women’s DayMahila Diwas ProgramNoida Political NewsTilpata Newsup newsWomen EmpowermentWomen Felicitationभाजपा महिला मोर्चामहिला दिवस 2026
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नोएडा में सीईओ का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Next Article विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सलाम नमस्ते का ‘मानक टॉकीज’ आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शर्मिष्ठा पनोली
पश्चिम बंगाल

शर्मिष्ठा पनोली मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता वजाहत खान पर भी कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR

शर्मिष्ठा पनोली मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता वजाहत खान पर भी कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR कोलकाता, 3 जून…

2 Min Read
गणेश गोदियाल
उत्तराखंडराज्य

गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज माघ मेले में सीएम योगी, लेटे हनुमान के किए दर्शन, बोट से संगम का भ्रमण कर परखीं तैयारियां

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने माघ मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर तैयारियों का जायजा…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पंकज चौधरी दिल्ली रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन और सरकार, दोनों स्तरों…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password