jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सलाम नमस्ते का ‘मानक टॉकीज’ आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सलाम नमस्ते का ‘मानक टॉकीज’ आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेशराज्य

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सलाम नमस्ते का ‘मानक टॉकीज’ आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक

Tripty Srivastava
Last updated: March 14, 2026 6:34 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

नोएडा। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने ‘मानक टॉकीज’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह विशेष अभियान 12 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक रेडियो पॉडकास्ट, सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में “स्टैंडर्ड्स हेल्प इन्फॉर्म एंड नर्चर एम्पावर्ड वूमेन” विषय पर भी चर्चा की गई।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

कार्यक्रम में एके चिल्ड्रन’स एकेडमी की प्रधानाचार्या श्वेता राय, आर्ट शिक्षिका पूनम नारायण और श्री आदि शक्ति स्वयंसेवी संगठन की निर्देशिका वंदना भटनागर सहित वरिष्ठ महिला नागरिकों और युवा महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। उपस्थित महिलाओं ने उपभोक्ता जागरूकता, सुरक्षित उत्पादों के उपयोग और गुणवत्ता मानकों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम “सुरक्षित उत्पाद और आश्वस्त उपभोक्ता” है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘मानक टॉकीज’ अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक उपभोक्ता अधिकारों, सुरक्षित उत्पादों और भारतीय मानकों के महत्व को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो, नोएडा शाखा के सहयोग से महिलाओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर श्वेता राय ने कहा कि देश की सभी महिलाओं को अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं जागरूक होंगी तो वे अपने घर और बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रमाणित उत्पादों का चयन कर सकेंगी और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक कर पाएंगी।

वहीं वंदना भटनागर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में शिक्षित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो की इस पहल को महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:BIS नोएडाConsumer Rights DayWomen Empowermentआईएमएस नोएडाउपभोक्ता अधिकारउपभोक्ता जागरूकताउपभोक्ता सुरक्षानोएडा समाचारभारतीय मानक ब्यूरोमहिला सशक्तिकरणमानक टॉकीजविश्व उपभोक्ता अधिकार दिवससलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियोसामुदायिक रेडियो कार्यक्रमसुरक्षित उत्पाद
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन
Next Article बेटियों की शिक्षा सीएम धामी ने पंतनगर में किसान मेले का किया उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

“बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

"बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

4 Min Read
दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा…

3 Min Read
राज्यहरियाणा

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक, समावेशी बजट पर जोर”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फरीदाबाद पहुंचे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री-बजट बैठक शुरू…

1 Min Read
अरोड़ा ग्रुप
पंजाबराज्य

उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश

चंडीगढ़। पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर सलाम नमस्ते का ‘मानक टॉकीज’ आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password