jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नितिन नवीन के कुमाऊं दौरे से पहले भाजपा का सीटवार मंथन, 2027 के लिए कमजोर कड़ियों पर नजर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नितिन नवीन के कुमाऊं दौरे से पहले भाजपा का सीटवार मंथन, 2027 के लिए कमजोर कड़ियों पर नजर
उत्तराखंडराज्य

नितिन नवीन के कुमाऊं दौरे से पहले भाजपा का सीटवार मंथन, 2027 के लिए कमजोर कड़ियों पर नजर

News Desk
Last updated: September 4, 2026 10:01 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 की चुनावी तैयारी अब संगठनात्मक बैठकों से आगे बढ़कर सीटवार राजनीतिक गणित साधने की दिशा में जाती दिख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9-10 सितंबर को कुमाऊं के दौरे पर रहेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक के साथ उनका प्रवास हो रहा है। ऐसे में कुमाऊं की उन विधानसभा सीटों पर विशेष मंथन होगा, जहां 2022 में भाजपा को हार मिली थी या वह बेहद कम अंतर से जीत पाई थी।

राजनीतिक तौर पर देखें तो भाजपा के लिए कुमाऊं इसलिए अहम है क्योंकि 29 विधानसभा सीटों वाले इस मंडल में 2022 में पार्टी ने 18 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीटें गई थीं। यानी प्रदेश में भाजपा की मजबूत स्थिति के बावजूद कुमाऊं में विपक्ष के लिए पर्याप्त राजनीतिक जमीन बनी रही।

127 और 182 वोट का मामूली अंतर

भाजपा के लिए 2022 का सबसे बड़ा सबक अल्मोड़ा और द्वाराहाट जैसी सीटें हैं। अल्मोड़ा में भाजपा महज 127 वोट से चुनाव हारी थी, जबकि द्वाराहाट में हार का अंतर 182 वोट रहा। इतनी मामूली हार बताती है कि यहां चुनावी मुकाबला मूल रूप से भाजपा-कांग्रेस के बीच ही रहा और कुछ सौ वोटों का अंतर ही भाजपा की ताजा चुनौती हैं।

यही वजह है कि 2027 की रणनीति में ऐसी सीटें स्वाभाविक रूप से भाजपा के ‘रिकवरी टारगेट’ में ऊपर रहेंगी। यहां पार्टी के सामने सवाल केवल संगठन मजबूत करने का नहीं होगा, बल्कि स्थानीय नाराजगी, प्रत्याशी की स्वीकार्यता, गुटीय समीकरण और बूथ स्तर की कमजोरी को पहचानने का होगा।

हार वाली सीटों में भी कई जगह वापसी की गुंजाइश

कुमाऊं में भाजपा 2022 में जिन सीटों पर हारी, उनमें धारचूला और बाजपुर जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। धारचूला में हार का अंतर करीब 1,100 वोट और बाजपुर में करीब 1,600 वोट रहा। इन सीटों पर भाजपा के लिए चुनौती बड़ी जरूर है, लेकिन अंतर इतना नहीं था कि राजनीतिक समीकरण को पूरी तरह एकतरफा माना जाए।

इसके विपरीत हल्द्वानी, किच्छा और नानकमत्ता जैसी सीटों पर पिछली हार का अंतर अपेक्षाकृत बड़ा था। इसलिए भाजपा के लिए इन सीटों की रणनीति अल्मोड़ा-द्वाराहाट जैसी सीटों से अलग होगी। यहां सिर्फ बूथ मैनेजमेंट पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेतृत्व को लेकर भी नए सिरे से काम करना पड़ेगा।

जीती सीटों पर भी खतरा-कम मार्जिन वाली जीत चिंता

भाजपा की रणनीति का दूसरा पहलू उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। पार्टी को केवल हारी हुई सीटें वापस नहीं लानी हैं, बल्कि 2022 में कम अंतर से जीती सीटों को बचाना भी है।

गदरपुर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां भाजपा के अरविंद पांडे महज 1,120 वोट से जीते थे। भाजपा को 52,841 और कांग्रेस को 51,721 वोट मिले थे। यानी दोनों दलों के बीच वोटों का अंतर बहुत सीमित था।

इसी तरह रानीखेत, दिदीहाट, साल्ट और कपकोट जैसी सीटों में भी जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं था। ऐसे में भाजपा का चुनावी गणित दोहरी चुनौती वाला है, जहां हारी वहां वापसी और जहां कम अंतर से जीती वहां बढ़त मजबूत करना।

नवीन के सामने तीन सवाल

नितिन नवीन के दौरे में कुमाऊं को लेकर सबसे अहम सवाल यही होंगे कि पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन क्यों हुआ, मौजूदा विधायकों और स्थानीय संगठन की स्थिति क्या है और 2027 में किन सीटों पर अतिरिक्त राजनीतिक निवेश की जरूरत है।

प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक का घोषित फोकस संगठन तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर है। ऐसे में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के साथ सीटवार फीडबैक महत्वपूर्ण हो सकता है।

अल्मोड़ा-द्वाराहाट से गदरपुर तक ‘माइक्रो मैनेजमेंट’

भाजपा के लिए कुमाऊं में एक दिलचस्प स्थिति है। अल्मोड़ा और द्वाराहाट में पार्टी को कुछ सौ वोटों ने सत्ता से बाहर रखा, जबकि गदरपुर में करीब एक हजार वोटों ने पार्टी को जीत दिलाई।

यही अंतर 2027 की भाजपा रणनीति का आधार बन सकता है। पार्टी अगर इन सीटों पर पिछले चुनाव के बूथवार आंकड़े, जातीय-सामाजिक समीकरण, स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशी की स्वीकार्यता को जोड़कर काम करती है तो कुमाऊं में कुछ सीटों पर परिणाम पलटने की संभावना बन सकती है।

राजनीतिक संदेश साफ है,2027 में भाजपा की नजर सिर्फ सीटों की संख्या पर नहीं, बल्कि हर उस वोट पर होगी है जो 2022 में जीत और हार के बीच खड़ा था।

इन सीटों पर फोकस

  • अल्मोड़ा,
  • द्वाराहाट,
  • धारचूला,
  • बाजपुर,
  • गदरपुर,
  • रानीखेत,
  • डीडीहाट,
  • सल्ट,
  • कपकोट,
  • हल्द्वानी,
  • किच्छा,
  • नानकमत्ता

इस लिहाज से नितिन नवीन का हल्द्वानी दौरा महज संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि 2027 के लिए कुमाऊं के चुनावी नक्शे पर कमजोर और सुरक्षित सीटों की पहचान का शुरुआती चरण माना जा सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में खत्म होगी पटवारी पुलिस व्यवस्था, 2440 गांव सिविल पुलिस के दायरे में आएंगे
    Next Article 2027 से पहले धर्मपुर भाजपा में खींचतान, दो मंडल अध्यक्षों को लेकर उठे विवाद से बढ़ी बेचैनी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    पूर्वी दिल्ली में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का काम शुरू

    नई दिल्ली। नई दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को कम करने के…

    2 Min Read
    चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाबराज्य

    पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे

     बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जेएस विश्वविद्यालय का परिसमापन, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा ऑफ-कैंपस को मंजूरी

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण और…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- लोकतंत्र पर हमला

    शिमला: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद के विरोध में आवाज…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नितिन नवीन के कुमाऊं दौरे से पहले भाजपा का सीटवार मंथन, 2027 के लिए कमजोर कड़ियों पर नजर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password