jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कानपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कानपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

कानपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 7:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कानपुर में जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे और खेती को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गोलीबारी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। गोलियों से निकले छर्रे तीन लोगों के पैरों में जा लगे, जबकि चौथे व्यक्ति को भी चोट आई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और फायरिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह पूरा मामला कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित उजागर गांव का है। बुधवार दोपहर जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस बाग को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए, उसे एक पक्ष ने करीब 15 दिन पहले ही खरीदा था। बुधवार को नए खरीदे गए बाग में खेती करने और जमीन जोतने के लिए एक पक्ष के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया।

खेती करने पहुंचे तो शुरू हो गई कहासुनी

जमीन पर खेती करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान बंदूक से निकले छर्रे तीन लोगों के पैरों में जा लगे। वहीं, चौथे व्यक्ति को भी चोट आई है। उसकी चोट की प्रकृति जानने के लिए अस्पताल में जांच कराई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चारों घायलों की हालत सामान्य है और सभी खतरे से बाहर हैं।

लाइसेंसी बंदूक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। घाटमपुर के एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि संबंधित बाग की खरीदारी महज 15 दिन पहले हुई थी। फिलहाल जमीन को लेकर किसी पुराने विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

तहरीर मिलने के बाद दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस अब पूरी घटना की जांच में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP में महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलेवार होगा सर्वे, आर्थिक भागीदारी का भी पता लगाएंगे
    Next Article रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा लौटे हर अग्निवीर को मिलेगी पक्की नौकरी: एक्शन में नायब सैनी सरकार, विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

    चंडीगढ़। भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी।…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने मनाई बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती, नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

    नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-72 स्थित पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    ग्रेटर कैलाश में सौरभ दास के घर के बाहर हंगामे का आरोप, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात

    दक्षिणी दिल्ली। काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बुधवार को कुछ कथित यूट्यूबर व इंटरनेट मीडिया हैंडलर के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी

    चंडीगढ़। हरियाणा में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) यानी एआइ और चीन की तकनीक की सहायता से हवा को साफ करने के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कानपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password