jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी
उत्तर प्रदेशराज्य

रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 7:57 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना राजनीतिक जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में रालोद ने पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में अपनी नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बुधवार को 73 पदाधिकारियों की सूची जारी की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

9 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी: रालोद ने नई कार्यकारिणी में अलग-अलग जिलों के नेताओं को जगह दी है. पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं. इनमें गौतमबुद्ध नगर के मनवीर सिंह भाटी, शामली के सोहनपाल सिंह, मेरठ के विनय मल्लापुर और संजय चौधरी रसूलपुर शामिल हैं. इसके अलावा बुलंदशहर के योगेंद्र लोधी, हापुड़ के सुनील कुमार (जाटव), गाजियाबाद के सतीश राठी, मुजफ्फरनगर के जगदीश आर्य एडवोकेट और गौतमबुद्ध नगर के बिजेंद्र यादव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय महासचिव: नई कार्यकारिणी में 27 नेताओं को क्षेत्रीय महासचिव बनाया गया है. इनमें गाजियाबाद के सुशील तेवतिया और जितेंद्र सिंह कुंडू, गौतमबुद्ध नगर के हरवीर सिंह तालान, शामली के अरविंद कुमार और डॉक्टर गुलजार, मेरठ के डॉक्टर गुलजार, सुरेंद्र नागर और सतीश त्यागी को जगह मिली है. इसके अलावा बुलंदशहर के मनोज रानी और ब्रज मोहन त्यागी, मेरठ के अशोक चौधरी (गंगानगर) और योगेंद्र सिंह (पतला), हापुड़ के कृपाल सिंह, मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र तोमर और विकास बालियान को भी महासचिव बनाया गया है.

इस सूची में सहारनपुर के महावीर सैनी एडवोकेट, रमेश चौहान, अनिल कुमार और मनोज वर्मा को भी जिम्मेदारी मिली है. वहीं बागपत के भंवर सिंह जाटव और अवधेश राणा, हापुड़ के मुकेश त्यागी, बसरत अली खां, विकास चौधरी, डॉक्टर बृजेश कश्यप और डॉक्टर जितेंद्र मलिक को क्षेत्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके अलावा बागपत के ओमवीर सिंह को भी इस सूची में शामिल किया गया है.

37 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय सचिव: रालोद ने नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नौ जिलों के नेताओं को जगह दी है. पार्टी ने कुल 37 क्षेत्रीय सचिव बनाए हैं. इनमें मेरठ के ओंकार मलिक, हापुड़ के हरिराज त्यागी, मुजफ्फरनगर के विनोद कुमार, सहारनपुर के अमित कश्यप, गौतमबुद्ध नगर के करण ठाकुर, गाजियाबाद के प्रेमचंद भारती और बागपत के अनिल आर्य शामिल हैं.

इसके अलावा मेरठ के विजेंद्र सिंह भाटी, बागपत के अशोक खोखर, मेरठ के अभिषेक चौधरी और महरपाल सिंह, बुलंदशहर के सुशील गुर्जर, बागपत के मास्टर मनोज सिंह, मुजफ्फरनगर के नितिन बालियान और बागपत के डॉक्टर वीरेंद्र वैसला को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है. गाजियाबाद के लोकेश चौधरी और बिट्टू (खंजरपुर), बागपत के धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, गाजियाबाद के अशोक (फपराना), बागपत के यशपाल त्यागी और गाजियाबाद के वीर सिंह को भी यह जिम्मेदारी मिली है.

वहीं मेरठ के नरेश कुमार और अक्षय मलिक, शामली के पप्पू पंवार, गाजियाबाद के देशपाल सिंह, शामली के सोकत जंग, बागपत के नरेंद्र भाटी और देवेंद्र धामा, मुजफ्फरनगर के अक्षय गुर्जर, सहारनपुर के मुकेश चौधरी और अभिषेक चौधरी, बुलंदशहर के सुधीर चौधरी, गाजियाबाद के सतवीर कसाना और जितेंद्र त्यागी, मेरठ के रवि चिकारा और नईम सागर तथा मेरठ के भैसा निवासी विकास सिंह को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है.

विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी: पार्टी प्रवक्ता आतिर रिजवी ने कहा कि रालोद विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी. शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. संगठन का उद्देश्य पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ ही जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना है.

रालोद के हस्तिनापुर यानी पश्चिम क्षेत्र में कुल नौ जिले शामिल हैं. इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर आते हैं. नई कार्यकारिणी के गठन को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कानपुर में खूनी संघर्ष! जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, गोली लगने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
    Next Article उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026: 15 हस्तियों को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान, हिमानी शिवपुरी और भुवन चंद्र खंडूड़ी का नाम भी शामिल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    MCD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026: दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बुकलेट लॉन्च, हर घर तक पहुंचेगी

    नई दिल्ली: दिल्ली को साफ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है. MCD…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

    पश्चिमी दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने वसूली के एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसकी महिला सदस्य ने डेटिंग…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    पंजोखरा साहिब विवाद सुलझा, FIR होंगी रद; गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर बनी सहमति

    अंबाला। पंजोखरा साहिब में हुआ विवाद चंडीगढ़ में सुलझ ही गया है। इसमें दर्ज की गई एफआइआर रद की जाएंगी और…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिलाए 7 गोल्ड मेडल

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा' का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव; इन जिलों को मिली हिस्सेदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password