दिनांक 12/10/2026 शाम को भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ(BMS) के महामंत्री, ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं NJCS के सदस्य श्री रंजय कुमार जी का बचेली आगमन हुआ । 13/10/2026 को उन्होंने खदान मजदूर संघ (BMS) के नियमित सदस्यों , NMDC परियोजना में काम करने वाले प्राइवेट गाड़ियों के वाहन चालकों और ठेका श्रमिको से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्रहित उद्योग हित में काम करते हुए अपने अधिकारों के प्रति भी सजग रहने का मंत्र दिया। उनका साफ संदेश है BMS सदैव से ही मजदूर हित की रक्षा के लिए तत्पर रही है साथ में राष्ट्र हित और उद्योग हितों को भी ध्यान में रखते हुए।
उनके प्रवास के दौरान ठेका श्रमिकों और वाहन चालकों से सम्बन्धित कुछ अनियमिताए उनके संज्ञान में आया जिसे जल्द ही वे प्रबन्धन से बात करके दुरुस्त करने के बात कही।
उनके प्रवास से नियमित कर्मचारी ठेका श्रमिक और चालक श्रमिक बहुत उत्साहित दिखे और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने का संकल्प लिया। उनके साथ महामंत्री केंद्रीय कार्य समिति खदान मजदूर संघ (BMS)भिलाई के श्री उमेश कुमार मिश्रा जी भी उपस्थित थे । उनके द्वारा भी संगठन को मजबूत करने के लिए बचेली शाखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
BMS महामंत्री रंजय कुमार का बचेली दौरा: श्रमिकों को दिया राष्ट्रहित, उद्योग हित और अधिकार सजगता का मंत्र

Leave a Comment
