jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं; उलझी मौत की गुत्थी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं; उलझी मौत की गुत्थी
उत्तर प्रदेशराज्य

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं; उलझी मौत की गुत्थी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 7:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से लापता हुए 30 वर्षीय डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कार से बरामद हुआ है. कार काफी देर से एक ही जगह खड़ी थी. इस पर किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की. अंदर डॉक्टर का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक, डॉ. शिवम कार्तिकेय नंदग्राम थाना क्षेत्र से लापता हुए थे. उनके परिजनों ने 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कार में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार, वह राज नगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1506 में रहते थे. उनकी उम्र करीब 30 साल थी.

ब्रेजा कार में मिला डॉक्टर का शव

पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिली थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार नंबर UK06BL3119 काफी समय से एक जगह खड़ी है. कार की जांच करने पर उसमें डॉक्टर का शव मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में डॉक्टर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस को कार के अंदर दवाइयों से जुड़ी कुछ जानकारी भी मिली है.

ओवरडोज ड्रिप लगाने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप खुद अपने शरीर में लगाई थी. इसी वजह से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस अब डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नंदग्राम से कब और कैसे निकले थे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक कैसे पहुंचे. पुलिस कार और आसपास के इलाके की भी जांच कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच
    Next Article उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा: महेंद्र भट्ट बोले- ‘युवाओं ने राष्ट्रवादी विचारों पर लगाई मुहर’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, ED की हिरासत में चल रही…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात; हिमाचल के मुद्दों पर होगी चर्चा

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री का मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, दो हजार बकायेदारों के काटे कनेक्शन

    गाजियाबाद। बिजली बिल का लगातार दो महीने से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने अभियान तेज कर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद: 16 करोड़ के महामाया स्टेडियम के काम में देरी, अब दिसंबर तक पूरा करने की नई डेडलाइन

    गाजियाबाद। महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में 16 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्याें को पूरा करने की समय सीमा 26 अगस्त…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं; उलझी मौत की गुत्थी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password