jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच
उत्तर प्रदेशराज्य

मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 7:23 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने 60 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर जंगल में 27 सितंबर को प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने मामले में रेखा और उसके प्रेमी विकास के अलावा राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि पत्नी ने जमीन बेचकर 10 लाख रुपए में प्रवीण की हत्या का सौदा तय किया था.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पति को रास्ते से हटाना चाहती थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक, रेखा की शादी साल 2006 में प्रवीण से हुई थी. पूछताछ में रेखा ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इसी दौरान 2018-19 में उसकी पहचान परिवार के परिचित विकास से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. पुलिस का कहना है कि रेखा और विकास शादी करना चाहते थे. जब प्रवीण को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया. इसके बाद रेखा और विकास ने प्रवीण को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

जमीन बेचकर 10 लाख देने का किया था वादा

पुलिस के अनुसार, रेखा ने अपने पति की हत्या के बदले 10 लाख रुपए देने की बात कही थी. इसके लिए जमीन बेचकर रकम जुटाने की योजना बनाई गई थी. विकास ने हत्या के लिए राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह से संपर्क किया. पुलिस के मुताबिक, राजा के करीब डेढ़ लाख रुपए प्रवीण पर बकाया थे और वह काफी समय से अपने पैसे मांग रहा था. इसी वजह से राजा भी प्रवीण की हत्या के लिए तैयार हो गया. पुलिस का दावा है कि विकास ने राजा और कल्याण सिंह को हत्या के बदले तीन-तीन लाख रुपए देने का लालच दिया था.

जंगल में बुलाकर मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रवीण को रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया. वहां राजा और कल्याण सिंह ने उसे गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, दोनों ने बारी-बारी से एक-एक गोली चलाई. गोली लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम में प्रवीण के शरीर में दो गोली लगने की पुष्टि हुई.

60 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

हत्या के बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था. इसमें एसपी ग्रामीण, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी थाना पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को लगाया गया था. एसएसपी के मुताबिक, पुलिस टीमों ने तेजी से जांच करते हुए करीब 60 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

2 तमंचे और कार समेत सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के लिए एक छोटा मोबाइल फोन कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था और उसमें नया सिम लगाया गया था. पुलिस का दावा है कि इस फोन का इस्तेमाल सिर्फ हत्या की साजिश और वारदात के लिए किया गया. मामले में पहले BNS की धारा 103(1), 3(5) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया था. बाद में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं.

मिट्टी डालने का काम करता है विकास

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, आरोपी विकास मिट्टी डालने का काम करता है और ठेकेदारी भी करता है. उसका प्रवीण के घर आना-जाना था. इसी दौरान उसकी दोस्ती प्रवीण की पत्नी रेखा से हुई. पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में रेखा और अन्य आरोपियों ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए इन दावों और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. अब पुलिस हत्या की साजिश में पैसों के लेन-देन, आरोपियों के बीच संपर्क और वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
    Next Article ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं; उलझी मौत की गुत्थी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़ गया

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नंदा की चौकी पुल पर CM धामी का निरीक्षण, 12 घंटे में एप्रोच रोड बनने पर लिया जायजा

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दस अगस्त सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम…

    2 Min Read
    चुनावों
    राज्यहरियाणा

    भाजपा ने बनाई निकाय चुनावों में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करने की रणनीति

    चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के पंचकमल कार्यालय पर हुई एक बड़ी संगठनात्मक बैठक में नगर निगम चुनावों में बड़े…

    7 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    एकता कुंज रेजिडेंसी में गंदे पानी का कहर, सीवर का पानी पीने को मजबूर लोग

    एकता कुंज रेजिडेंसी में गंदे पानी का कहर! एक सप्ताह से घरों में पहुंच रहा दूषित पानी, जगह-जगह टूटी पाइपलाइन…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुजफ्फरनगर में प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, 10 लाख का दिया था लालच
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password