jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू
राज्यहरियाणा

हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

Tripty Srivastava
Last updated: January 30, 2026 10:29 am
Tripty Srivastava
Share
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लैट के लिए वीरवार को बुकिंग शुरू हो गई है। जिन परिवारों ने फ्लैट के लिए पहले ही पंजीकरण कराया हुआ है, वे सिर्फ 10 हजार रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

हाउसिंग फार आल विभाग ने भौतिक सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए आवेदकों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस सूची में शामिल परिवार ही फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं। आबंटित किए जाने वाले सभी फ्लैट की सूची भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 14 शहरों के 15 हजार 256 परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए जा चुके हैं। इन प्लाटों पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 के तहत ढाई लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

एक लाख 38 हजार की राशि मिलेगी

इसी तरह मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण के तहत 561 गांवों में एक लाख 58 हजार आवेदकों को प्लाट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 69 हजार 150 घरों का निर्माण किया जा चुका है तथा 579 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के तहत 77 हजार 900 घरों का निर्माण करवाया गया है तथा 1650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

दिए जा चुके हैं 50-50 गज के 4 हजार 533 प्लॉट 

विशेष बात यह कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साथ मिलकर क्रियान्वित किया जा रहा है।

लाभार्थियों को महाग्रामों में 50 वर्ग गज और दूसरे गांवों में 100 वर्ग गज के प्लाट प्रदेश सरकार द्वारा और इन पर निर्माण लागत की सहायता केंद्र सरकार द्वारा दिलवाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में 52 हजार 288 आवेदकों का पंजीकरण हो चुका है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 62 गांवों में 100-100 गज के और हर एक महाग्राम में 50-50 गज के चार हजार 533 प्लाट दिए जा चुके हैं।

शहरों में श्रमिकों को सस्ते किराये पर भी मिलेंगे आवास

प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के माध्यम से शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर किराये के आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर भी चल रही है।

यह योजना उन परिवारों के लिए अल्पकालिक किराये के आवास का विकल्प देगी, जो अपना घर खरीदना नहीं चाहते। पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 1600 फ्लैटों को 25 वर्षों के लिए रियायती दरों पर किराये पर देने के लिए पायलट परियोजना शुरू की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बलिदानियों हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की
Next Article बजट हर वर्ग की आवाज़ सुनेगी सरकार, बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अरोड़ा ग्रुप
पंजाबराज्य

उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश

चंडीगढ़। पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को…

3 Min Read
अनुशासनात्मक कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में 47,816 राज्यकर्मियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह

यूपी की योगी सरकार ने स्पष्ट आदेश के बाद भी 31 जनवरी तक संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले 47816…

2 Min Read
नंदा देवी
उत्तराखंडराज्य

नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन

उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा को अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उक्त जानकारी…

3 Min Read
बिहार

Nitish Kumar Big News : एनडीए में फुट… नितीश के लिए ये क्या बोल गए..

बक्सर से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password