jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की

Tripty Srivastava
Last updated: January 30, 2026 10:13 am
Tripty Srivastava
Share
बलिदानियों
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों-अधिकारियों के बच्चों को प्रदेश सरकार अब विशेष छात्रवृत्ति देगी। छठी से बारहवीं तक के छात्रों को 60 हजार, स्नातक में 72 हजार और स्नातकोत्तर छात्रों को 96 हजार रुपये वार्षिक दिए जाएंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार ने बलिदानियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इन सैनियों को मिलेगा योजना का लाभ

नोटिफिकेशन के मुताबिक, थल सेना, नौसेना, वायु सेना, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), असम राइफल्स, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और शस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) कर्मचारियों के आश्रित छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। विशेष बात यह कि हरियाणा मूल के सभी जवानों के बच्चों को यह राशि दी जाएगी, चाहे वे देश में कहीं पर भी रह रहे हों।

बलिदानियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का वादा पूरा

दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में बलिदानियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का वादा किया था। इससे दो कदम आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने अर्धसैनिक बलों के बलिदानियों को भी छात्रवृत्ति देने का प्रविधान कर दिया है। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना से प्रेरित इस नई नीति के तहत वर्तमान में 189 छात्रों को छात्रवृत्ति करीब एक करोड़ 32 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

युद्ध हताहतों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर दी जाने वाली नियुक्ति नीति में पहले ही छूट दी जा चुकी है। युद्ध में हताहत हुए सैनिक और अर्ध सैनिक के आश्रित मृतक के पद के आधार पर ग्रुप बी, सी या डी पदों में नियुक्ति के लिए पात्र हैं। इसी तरह सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों के बलिदान पर आश्रितों को दिए जाने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ किया जा चुका है।

सदिव्यांग होने पर भी अनुग्रह अनुदान

युद्ध, आतंकवादी हमले, सीमा पर झड़प और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते समय बलिदान के साथ ही दिव्यांग होने पर भी अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता पर 35 लाख रुपये, 50 से 69 प्रतिशत दिव्यांगता पर 25 लाख रुपये और 20 से 49 प्रतिशत दिव्यांगता पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

ड्यूटी के दौरान दुर्घटना, दिल का दौरा, हवाई दुर्घटना, समुद्र में दुर्घटना, आंतरिक सुरक्षा संचालन के दौरान मृत्यु, चुनाव कर्तव्यों, प्राकृतिक आपदाओं और बचाव कार्यों के दौरान हताहत होने पर भी अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब में लगातार बम धमकियों की निंदा की
Next Article मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजस्व घाटा अनुदान
राज्यहिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

1 Min Read
image
उत्तर प्रदेश

बसपा में आकाश आनंद की वापसी, फिर बने नेशनल कोऑर्डिनेटर; बिहार चुनाव में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते…

3 Min Read
स्टार्टअप इंडिया
उत्तर प्रदेशराज्य

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नया दौर लैब सुविधा, मेंटरशिप, टेस्टिंग और नेटवर्किंग…

3 Min Read
रंगला पंजाब’ मिशन
पंजाबराज्य

‘रंगला पंजाब’ मिशन: 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को 271 करोड़ रुपये का पोस्ट-मैट्रिक वजीफा वितरित

जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

14 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा सरकार ने बलिदानियों के बच्चों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password