jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू
उत्तर प्रदेशराज्य

रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू

Tripty Srivastava
Last updated: January 5, 2026 8:21 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रकथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. कथा के दूसरे दिन एक ऐसा भावुक पल आया, जिसने वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम कर दीं. प्रखर वक्ता और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु रितेश्वर महाराज के शब्दों को सुनकर पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे. कथा के दौरान मंच से सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने बृजभूषण शरण सिंह के चर्चित दबदबे वाले बयान का जिक्र करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सीधे पूर्व सांसद के दिल को छू गईं.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने मंच से कहा

उन्होंने कहा अगर आप सोचते हैं कि भारत में, उत्तर प्रदेश में या गोंडा में दबदबा सिर्फ बृजभूषण का है और रहेगा तो सुन लीजिए, मैं उनका बाप हूं. मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा.रितेश्वर महाराज के इन शब्दों में आध्यात्मिक शक्ति और स्नेह का ऐसा मिश्रण था कि पास ही बैठे बृजभूषण शरण सिंह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. वे मंच पर ही सुबक-सुबक कर रोने लगे. उन्होंने हाथ जोड़कर महाराज को प्रणाम किया और अपने आंसू पोंछते नजर आए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राष्ट्र, राम और कृष्ण के प्रति समर्पण का संदेश

सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने अपनी कथा में ‘राष्ट्रकथा’ के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि केवल व्यक्तिगत सुख की प्राप्ति जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि राम, राष्ट्र और भगवान कृष्ण के प्रति समर्पण ही वास्तविक धर्म है. उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहने और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया. उनके वचनों ने न केवल बड़ों को बल्कि वहां मौजूद बच्चों को भी भावविभोर कर दिया.

कौन हैं सद्गुरु रितेश्वर महाराज?

सद्गुरु रितेश्वर महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, वक्ता और श्री आनंदम धाम (वृंदावन) के संस्थापक हैं. उनकी आध्यात्मिक यात्रा काफी चुनौतियों भरी रही है. कहा जाता है कि युवावस्था में एक कानूनी विवाद के दौरान उन्होंने जेल की यात्रा की, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी. जेल के भीतर ही उन्होंने कैदियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और सत्संग की शुरुआत की. जेल से रिहाई के बाद उन्होंने हिमालय और ब्रज क्षेत्र में कठिन तपस्या की. आज वे देश-विदेश में सनातन धर्म और श्रीमद्भागवत महापुराण के सिद्धांतों का प्रचार कर रहे हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नववर्ष पर मानवता की मिसाल : हरसंभव फाउंडेशन का संवेदनशील सेवा अभियान आज
Next Article पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रंगला पंजाब’ मिशन
पंजाबराज्य

‘रंगला पंजाब’ मिशन: 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को 271 करोड़ रुपये का पोस्ट-मैट्रिक वजीफा वितरित

जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

14 Min Read
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट देहरादून | 18 जुलाई…

2 Min Read
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थाना सुहेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पीने-पिलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: थाना सुहेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब पीने-पिलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार 📍 स्थान: बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़📅 तिथि: 17…

3 Min Read
दिल्ली

दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची

दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली, 15…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password