jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में जल्द होगा आदिवासी सम्मेलन, राहुल गांधी को किया जाएगा आमंत्रित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में जल्द होगा आदिवासी सम्मेलन, राहुल गांधी को किया जाएगा आमंत्रित
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल्द होगा आदिवासी सम्मेलन, राहुल गांधी को किया जाएगा आमंत्रित

News Desk
Last updated: August 21, 2026 8:59 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही आदिवासी सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। यह घोषणा अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बुधवार को शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में की। वह लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा द्वारा राज्य कांग्रेस आदिवासी विभाग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Contents
About The AuthorNews Desk

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरी तरह से आदिवासी विरोधी मानसिकता रखती है। डॉ. भूरिया ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से आदिवासी समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, वह अत्यंत चिंता का विषय है। भाजपा को तो आदिवासी नाम से ही नफरत है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एकजुट हों और जमीनी स्तर पर मजबूती से कार्य करें।

कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही सौंपी जाएं अहम जिम्मेदारियां : जगत सिंह नेगी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासी विभाग के भीतर केवल कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी: अनुराधा राणा

राज्य कांग्रेस आदिवासी विभाग का अध्यक्ष पद संभालने के उपरांत अनुराधा राणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का शत-प्रतिशत प्रयास करेंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- हिमाचल की संपदा लूटी, कांग्रेस जनता से धोखा नहीं होने देगी
    Next Article विधानसभा मानसून सत्र को लेकर शिमला में कड़ा सुरक्षा पहरा, 750 पुलिसकर्मी तैनात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    Tejashwi Yadav On Nitish Kumar : तेजस्वी के बड़े खुलासे के बाद बिहार एनडीए में सियासी बवाल

    15 अप्रैल कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद, बिहार के नेता प्रतिपक्ष…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    किरंदुल में MMWU INTUC यूनियन द्वारा श्रमिक शिक्षा एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

    सैकड़ों श्रमिकों की सहभागिता, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर MMWU INTUC यूनियन, किरंदुल के तत्वावधान में श्रमिकों…

    4 Min Read
    स्वरोजगार योजनाओं
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न रोजगार…

    4 Min Read
    सेवानिवृत्त
    उत्तराखंडराज्य

    दीर्घकालिक सेवा के सम्मान में सूचना विभाग ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

    देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में जल्द होगा आदिवासी सम्मेलन, राहुल गांधी को किया जाएगा आमंत्रित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password