jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गांव में पुरखों की याद में बनवाएं बारात घर, ओपन जिम या डिजिटल लाइब्रेरी; सरकार देगी 40% पैसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गांव में पुरखों की याद में बनवाएं बारात घर, ओपन जिम या डिजिटल लाइब्रेरी; सरकार देगी 40% पैसा
उत्तर प्रदेशराज्य

गांव में पुरखों की याद में बनवाएं बारात घर, ओपन जिम या डिजिटल लाइब्रेरी; सरकार देगी 40% पैसा

News Desk
Last updated: August 16, 2026 8:09 am
News Desk
Share
SHARE

महराजगंज: अगर आपके मन में अपने पैतृक गांव के विकास और पुरखों की याद को हमेशा के लिए संजोने की इच्छा है, तो मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. इस योजना के तहत कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने पैतृक गांव में सार्वजनिक और सामुदायिक विकास कार्यों में आर्थिक योगदान देकर सीधे भागीदार बन सकता है. खास बात यह है कि विकास कार्य की कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा आवेदक को देना होगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायती राज विभाग के माध्यम से अनुदान के रूप में देगी. मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना का उद्देश्य गांवों में जनभागीदारी के जरिए बुनियादी और आधुनिक सुविधाओं का विकास करना है.

Contents
About The AuthorNews Desk

पूर्वजों की याद में करा सकेंगे कई विकास कार्य: इसके तहत इच्छुक व्यक्ति अपने पूर्वजों, माता-पिता या किसी परिजन की स्मृति में गांव में बारात घर, सामुदायिक केंद्र, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, तालाब का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, अंत्येष्टि स्थल, बस स्टैंड, टीन शेड, चारागाह विकास तथा सीसीटीवी-सर्विलांस सिस्टम जैसे कार्य करा सकता है. योजना का लाभ लेने के लिए पंचायती राज विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराना होगा. आवेदन में पैतृक गांव, प्रस्तावित विकास कार्य और जिस पूर्वज या परिजन की स्मृति में कार्य कराया जाना है, उसका विवरण देना होगा. आवेदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रस्तावित स्थल का तकनीकी सर्वे कराया जाएगा और कार्य की अनुमानित लागत का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा.

60 प्रतिशत धनराशि जमा करने के बाद मिलेगा अनुदान: आवेदक द्वारा 60 प्रतिशत धनराशि निर्धारित खाते में जमा किए जाने के बाद शासन की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा. योजना की एक खास विशेषता यह भी है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दानदाता के पूर्वज या परिजन के नाम की सम्मान पट्टिका लगाई जाएगी. इससे गांव के विकास में योगदान देने वाले व्यक्ति की सहभागिता के साथ उसके परिवार और पूर्वजों की स्मृति भी लंबे समय तक जुड़ी रहेगी.

जनभागीदारी से बदलेगी गांवों की तस्वीर: जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना गांवों के कायाकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी पहल है. जो लोग अपने पैतृक गांव की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं और अपने पूर्वजों की स्मृति को सहेजना चाहते हैं, वे योजना से जुड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि योजना में 60 प्रतिशत अंशदान लाभार्थी और 40 प्रतिशत शासकीय अनुदान का प्रावधान है. इच्छुक नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर जिला पंचायत राज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में IAS रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल, भगत सिंह पर दिया विवादित बयान
    Next Article नैनीताल में आज CM धामी की अहम बैठकें, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति तक होगी चर्चा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    HSSC
    हरियाणा

    HSSC पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1,37,533 अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण

    चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जा रही 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों…

    1 Min Read
    ग्रीनफील्ड
    पंजाबराज्य

    लुधियाना में ग्रीनफील्ड स्टील प्रोजेक्ट: औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    पंजाब ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सरकारी लॉटरी की वापसी तय, टेंडर के बाद शुरू होगा संचालन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 27 वर्ष बाद सरकारी लॉटरी की वापसी का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में…

    2 Min Read
    विवेकानंद
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी मिलेगा विवेकानंद यूथ अवॉर्ड, सीएम योगी का बड़ा एलान

    लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गांव में पुरखों की याद में बनवाएं बारात घर, ओपन जिम या डिजिटल लाइब्रेरी; सरकार देगी 40% पैसा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password