jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद
राज्यहिमाचल प्रदेश

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद

News Desk
Last updated: August 18, 2026 8:58 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश से किसी भी नेता को स्थान नहीं मिला है। हिमाचल से कभी जुड़े रहे महेंद्र पांडे को टीम में जगह मिली है। हालांकि यह हिमाचल से नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक हिमाचल में सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम प्रमुखता से चर्चा में था।

Contents
About The AuthorNews Desk

इंटरनेट मीडिया पर भी उन्हें राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अनुराग ठाकुर के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, वर्तमान राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के नाम भी राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने को लेकर चर्चा में रहे।

प्रदेश में तेज हुई चर्चा

ऐसे में हिमाचल को राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से प्रदेश भाजपा में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा की पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हिमाचल से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने किया था। नड्डा लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि नई टीम में हिमाचल को अधिमान मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब भाजपा के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हिमाचल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश को इसमें प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना पर नजरें टिकी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में जगह न मिलने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार के अगले विस्तार में हिमाचल के किसी नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद

हिमाचल प्रदेश को अब आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद है। प्रदेश से वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके जेपी नड्डा ही केंद्रीय मंत्री हैं। भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। हिमाचल से राज्यसभा में डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अनुभवी नेताओं के रूप में कई विकल्प

ऐसे में प्रदेश को उम्मीद है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में किसी अन्य नेता को केंद्रीय जिम्मेदारी मिल सकती है। राष्ट्रीय भाजपा टीम में हिमाचल को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अनुराग ठाकुर का नाम संभावित दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है। पार्टी के पास प्रदेश से अनुभवी नेताओं के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें केंद्रीय नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में घटेंगे IAS, IFS और IPS के पद, सुक्खू बोले- अधिकारियों की फौज नहीं चाहिए
    Next Article सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

    काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज

    देहरादून/श्रीनगर/रुद्रपुर/गदरपुर/ऋषिकेश। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी का आंदोलन लगातार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    इंदिरापुरम में देह व्यापार का भंडाफोड़, दंपती समेत चार गिरफ्तार

    साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को न्यायखंड-तीन स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    हर्ष एनकाउंटर विवाद: रोड़ समाज की चेतावनी के बीच सरकार ने स्थगित की तरावड़ी रैली

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच का मामला गरमाता जा रहा है। इधर, सरकार ने विधानसभा सत्र का हवाला देते…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password