jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद प्रकरण: पुलिस जांच में ऑडियो बना अहम साक्ष्य, वॉयस सैंपल मिलान की तैयारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद प्रकरण: पुलिस जांच में ऑडियो बना अहम साक्ष्य, वॉयस सैंपल मिलान की तैयारी
उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद प्रकरण: पुलिस जांच में ऑडियो बना अहम साक्ष्य, वॉयस सैंपल मिलान की तैयारी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 20, 2026 8:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में पुलिस जांच को आगे बढ़ाने के लिए जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान कर रही है। मंत्री की ओर से दी गई शिकायत और बरेली से एकत्र किए गए साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मामले में सामने आए आडियो को भी अहम साक्ष्य माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस जल्द ही आडियो में सुनाई देने वाली आवाज का मिलान करवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। आवाज के मिलान और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

सोमवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के चलते विवेचक की व्यस्तता रही। इस कारण मामले की जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से बरेली भेजी गई टीम के माध्यम से जुटाए गए साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों के बीच तथ्यों का मिलान किया जा रहा है।

जांच का उद्देश्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि करना और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है। उधर, गिरधारी लाल साहू की अग्रिम जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज होने के बाद उनके उच्च न्यायालय का रुख करने की सूचना है। इस घटनाक्रम के बीच पुलिस की जांच पर भी नजर बनी हुई है।

अग्रिम जमानत से संबंधित कानूनी प्रक्रिया और विवेचना दोनों अपने-अपने स्तर पर आगे बढ़ेंगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता शिकायत में लगाए गए आरोपों, बरेली से जुटाए गए साक्ष्यों और आडियो की जांच के बीच तथ्यों का मिलान करना है। आवाज का मिलान कब कराया जाएगा और जांच में इससे क्या तथ्य सामने आएंगे, इस पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

ऑडियो की जांच पर टिकी नजर

प्रकरण में आडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस आडियो की प्रमाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाज की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका मिलान करा सकती है। आवाज के नमूने का मिलान होने पर जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। घटनाक्रम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच के लिए पुलिस की टीम बरेली गई थी।

घटनास्थल बरेली में होने के कारण वहां से संबंधित साक्ष्य जुटाने और पुराने मामलों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस मंत्री की शिकायत में लगाए गए आरोपों और बरेली से जुटाई गई जानकारी का मिलान कर रही है। इस प्रक्रिया में साक्ष्यों की प्रासंगिकता और उनकी प्रमाणिकता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बनबसा को खेलकूद की बड़ी सौगात: कैप्टन करम चंद स्टेडियम में बनेगा आधुनिक बैडमिंटन हॉल, CM धामी ने किया शिलान्यास
    Next Article हिमाचल प्रदेश: सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का दो दिवसीय भरमौर दौरा आज से, करोड़ों की सौगात देने के साथ गांव में रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में निकली भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा, सर्वधर्म के लोगों ने लिया हिस्सा

    Pramod Dixit नोएडा में भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-50 की जे.जे. कॉलोनी से भारतीय…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय बजट 2026–27 से पहले उत्तराखण्ड ने मजबूती से रखी विकास की प्राथमिकताएं

    नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026–27 की तैयारी के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित प्री-बजट परामर्श…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में सुक्खू की हाईकमान से बैठक, हिमाचल कैबिनेट विस्तार पर हुआ मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को लेकर गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राइट अर्थ इंफ्रा और एएसआर सेंट्रल एवेन्यू प्रोजेक्ट में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर हुई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद प्रकरण: पुलिस जांच में ऑडियो बना अहम साक्ष्य, वॉयस सैंपल मिलान की तैयारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password