jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

News Desk
Last updated: August 12, 2026 11:16 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राइट अर्थ इंफ्रा और एएसआर सेंट्रल एवेन्यू प्रोजेक्ट में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को निवेशकों ने मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। निवेशकों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने पुलिस से फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने और उनकी रकम की बरामदगी की दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

Contents
About The AuthorNews Desk

निवेशकों का कहना है कि वरुण मक्कड़, निधि मक्कड़ और नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा की गिरफ्तारी कई दिन बाद भी नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में हो रही देरी से उनमें पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष बढ़ रहा है। निवेशकों ने कहा कि जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शामिल निवेशकों ने कहा कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई फ्लैट और दुकान खरीदने के लिए लगाई थी। बुकिंग के नाम पर रकम लेने के बाद उन्हें न तो संपत्ति मिली और न ही धनराशि वापस की गई। उनका कहना है कि कई निवेशक लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।

पांच आरोपितों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर होगी सुनवाई

मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। जेल में बंद संदीप कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, आर्यन गुप्ता, हनी गिल और प्रेम गिल की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए नंदग्राम पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया हुआ है।

बृहस्पतिवार को पांचों आरोपितों की रिमांड अर्जी पर सुनवाई होगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड मिलने पर आरोपितों से फर्जीवाड़े में इस्तेमाल रकम, बैंक खातों और उससे खरीदी गई संपत्तियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खोड़ा में पानी माफिया बेखौफ, नगर पालिका से 500 मीटर दूर सड़क खोदकर बिछा रहे अवैध पाइपलाइन
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के 5 रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवा बंद, 12 से 15 अगस्त तक रहेगा प्रतिबंध
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 10 प्रधानाचार्यों के तबादले, CBSE स्कूलों में नई तैनाती के आदेश जारी

    शिमला। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    विकास और विरासत का जीवंत उदाहरण बनी अयोध्या नगरी, आस्था से समृद्ध अर्थव्यवस्था की स्वर्णिम यात्रा

    श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्षों में अयोध्या ने लिखी विकास की महागाथा, पर्यटन में बना कीर्तिमान, युवाओं को मिला…

    5 Min Read
    शिक्षकों
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव

    राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

    योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी की गई जीसीसी की एसओपी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 50% तक भूमि सब्सिडी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में करोड़ों की धोखाधड़ी के खिलाफ 36वें दिन भी निवेशकों का धरना, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password