jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

News Desk
Last updated: August 12, 2026 10:45 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। वर्षाकाल की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यात्रा को नियंत्रित और आवश्यकता के अनुसार संचालित कर रही है, लेकिन तीर्थयात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस बार अब तक 114 दिनों की यात्रा में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच चुकी है। इस अवधि में यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में साढ़े चार लाख से अधिक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी स्वयं वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। चारों धामों और यात्रा पड़ावों में यात्रियों के ठहरने, खाने और अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की मदद के लिए सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।

इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई। 10 अगस्त तक इस यात्राकाल के 114 दिनों में चारधाम में 47 लाख 02 हजार 703 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में 42 लाख 34 हजार 147 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

चारों धामों में अब तक की तस्वीर देखें तो बदरीनाथ में 16 लाख 12 हजार 112, केदारनाथ में 14 लाख 50 हजार 116, गंगोत्री में 07 लाख 37 हजार 629 और यमुनोत्री धाम में 06 लाख 62 हजार 347 यात्री दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब में 02 लाख 40 हजार 499 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं।

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य तत्काल शुरू हो सकें। भूस्खलन या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।’

-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 97 दिन का इंतजार खत्म: रूस से सकुशल घर लौटे पिथौरागढ़ के दो सगे भाई
    Next Article हरिद्वार में आस्था का रिकॉर्ड जनसैलाब, कांवड़ मेले में पहुंचे करीब 5 करोड़ श्रद्धालु
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    296 प्रशिक्षकों का भविष्य अधर में, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    देहरादून। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के बंद होने और प्रशिक्षकों का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए जाने…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”

    Maulana Shahabuddin Razvi का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा – “अखिलेश सिर्फ वोट लेते हैं, मुद्दों पर खामोश रहते हैं”…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, अच्छी किताबें पढ़ें’, सीएम योगी ने स्कूली छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हुए…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी

    राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रही एसआईटी की जांच के बीच व्यवस्थाएं अब तक स्थिर नहीं…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password