jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
उत्तर प्रदेशराज्य

छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

Tripty Srivastava
Last updated: January 25, 2026 7:51 am
Tripty Srivastava
Share
छात्रवृत्ति
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

तीन विभागों की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ

इस अवसर पर पूर्वदशम कक्षा 9-10, दशमोत्तर कक्षा 11-12 तथा उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागों द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई है और छात्रवृत्ति की धनराशि उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में अंतरित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

सजीव प्रसारण की विशेष व्यवस्था

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि रविवार शाम साढ़े चार बजे आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। कार्यक्रम के दौरान विभागीय मंत्री अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

2026-27 के बजट प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री का मंथन

इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग नौ वर्षों में राज्य ने विकास, सुरक्षा और समृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे प्रदेश की जनता की अपेक्षाएं और भी बढ़ी हैं। इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लोककल्याण को केंद्र में रखने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बजट पूरी तरह लोककल्याण पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही बजट की मूल भावना होनी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री के अधीन विभागों और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के बजट प्रस्तावों, नई मांगों तथा केंद्रीय बजट 2026-27 के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार के प्रस्तावों पर भी गहन चर्चा की गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मोदी यूपी दिवस पर पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच भावपूर्ण संवाद, साझा संकल्प से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ बनाने पर जोर
Next Article कल्याण मंडपम गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

अमेठी हत्याकांड: झाड़-फूंक के नाम पर हत्या, ईंटों में बांधकर कुएं में फेंका था तांत्रिक का शव

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चार दिन पहले हुए तांत्रिक विजय सिंह की हत्या का पुलिस सनसनीखेज खुलासा किया…

3 Min Read
भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, ED की हिरासत में चल रही…

3 Min Read
मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीति

लखनऊ में भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, विवादित बयान से सियासत गरम

लखनऊ। चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password