jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
उत्तराखंडराज्य

कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

Tripty Srivastava
Last updated: January 17, 2026 7:35 am
Tripty Srivastava
Share
कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय
SHARE

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और संतुष्ट होता है, वही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के शिखर को छूता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई स्तरों पर सुधार किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को केवल परीक्षा और डिग्री तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना चाहती है। उत्तराखंड ने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू कर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है। इसके तहत विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए महिला छात्रावास, आधुनिक आईटी लैब और नए परीक्षा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिटेन के साथ शेवनिंग उत्तराखंड छात्रवृत्ति समझौते के तहत प्रदेश के 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मास्टर्स की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन भेजा जाएगा। साथ ही देश के 100 श्रेष्ठ रैंकिंग वाले संस्थानों में प्रवेश पाने वाले युवाओं को सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप के माध्यम से नौकरी देने वाला बनाना है। इसके लिए महाविद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ किया जा रहा है और 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में कार्य चल रहा है। उत्कृष्ट शोध पत्रों के प्रकाशन पर विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं के खिलाफ राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। अब तक 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे जा चुके हैं। बीते साढ़े चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो राज्य गठन के बाद किसी भी सरकार द्वारा दी गई कुल नियुक्तियों से कहीं अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। 1 जुलाई 2026 के बाद केवल वही मदरसे संचालित होंगे जो सरकार द्वारा निर्धारित आधुनिक सिलेबस पढ़ाएंगे। बिना शैक्षिक योग्यता के धार्मिक आधार पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर भी नियंत्रण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा संस्थानों में तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पूर्णिया शर्मा, प्राचार्य डॉ. महेंद्रपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आईआईटी आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Next Article किसान आत्महत्या किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उपेंद्र कुशवाहा
बिहार

उपेंद्र कुशवाहा का एलान | विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे इतने सीटों पर, BJP को दी चेतावनी

0 Min Read
बिहार

वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए, पीएम ने मुस्कुराकर थामा हाथ और दिया आशीर्वाद

पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप: मेला देखने गई किशोरी का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर, 5 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग…

2 Min Read
Editorialताजा खबरमहाराष्ट्र

कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड, राष्ट्रीय पटल पर चमका नाम

किरण बेदी और सायना नेहवाल ने किया सम्मानित डॉ. किरण बेदी ने बढ़ाया शिक्षकों का मान विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय के सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password