jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब को आम बजट में नजरअंदाज करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री चीमा ने जताई नाराजगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब को आम बजट में नजरअंदाज करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री चीमा ने जताई नाराजगी
पंजाबराज्य

पंजाब को आम बजट में नजरअंदाज करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री चीमा ने जताई नाराजगी

Tripty Srivastava
Last updated: February 2, 2026 10:14 am
Tripty Srivastava
Share
आम बजट
SHARE

चंडीगढ़। आम बजट में पंजाब को पूरी तरह नजरअंदाज करने की वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बावजूद सीमावर्ती प्रांत को जिस तरह नजरअंदाज किया गया है, वह सही नहीं है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सीमावर्ती जिलों ने पहले आपरेशन सिंदूर और बाद में बाढ़ को झेला। प्रदेश के लिए विशेष ग्रांट देने की मांग की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने विशेष ग्रांट देना तो दूर, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के नियमों को ही और सख्त कर दिया है।

उन्होंने निर्मला सीतारमण के साथ प्री बजट मीटिंग में कहा था कि पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा को मजबूत करने की दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। जिस प्रकार पाक के साथ संघर्ष में इस इलाके का नुकसान हुआ है और बाढ़ में इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, उसके लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

पिछले 12 वर्षों की तरह इस बार भी बजट में पंजाब का नाम तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान देश का पेट भरता है, फिर भी केंद्र सरकार उन व्यवस्थाओं में निवेश को लगातार अनदेखा कर रही है जो खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है, युवाओं के लिए रोजगार का कोई भरोसा नहीं है और उद्योगों या टैक्स प्रणाली को कोई राहत नहीं दी गई है।

केंद्र ने पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे राज्य और यहां के लोगों के साथ एक बार फिर नाइंसाफी हुई है। मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र की बार-बार अनदेखी के बावजूद आप सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर अपने दम पर पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे।

वहीं, वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब देश की कृषि की रीढ़ है और देश की अन्न सुरक्षा में भी अहम योगदान देता है। इसके बावजूद बजट में यूरिया सब्सिडी में 10 हजार करोड़ की कमी कर दी गई है। जिस नई पेंशन योजना का पैसा म्युचुअल फंड में सरकार लगाती है, उसमें ट्रांजैक्शन टैक्स 0.2 से बढ़ाकर 0.5 कर दिया गया है। हमने जीएसटी 0.2 लागू होने के बाद राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई करने की मांग की थी।

पंजाब को इससे सालाना 6,000 करोड़ का नुकसान होगा। रक्षा के बारे में हमें उम्मीद थी कि केंद्रीय वित्त मंत्री भारत को रक्षा उत्पादन पर मजबूत बनाने और पिछले साल पाकिस्तान के साथ तनाव के मद्देनजर रक्षा बजट को अर्थपूर्ण बढ़ाने के लिए बड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री के भाषण में रक्षा का कुल जिक्र सिर्फ चार बार हुआ।

पूंजी निर्माण के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआइ) के बारे में चीमा ने कहा कि इस योजना का कोई जिक्र नहीं है। सभी राज्यों ने सीएपीईएक्स के उच्च स्तर को जारी रखने के लिए योजना के रूपरेखा को अर्थपूर्ण ढंग से विस्तार देने की मांग की थी।

स्वच्छ भारत मिशन का बजट पिछले साल 5,000 करोड़ से आधा होकर 2500 करोड़ घटकर आधा रह गया। मनरेगा के तहत वीबी-जी-रामजी बजट 88,000 करोड़ से बढ़कर 95,692 करोड़ रुपये हो गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हलवारा एयरपोर्ट पंजाब के मुख्यमंत्री ने हलवारा एयरपोर्ट का नामकरण शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर करने की अपील की
Next Article भगवंत मान भगवंत मान: बजट पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, केंद्र ने किसानों और युवाओं को धोखा दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उपमुख्यमंत्री
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल राजनीति में नई गरमाहट: उपमुख्यमंत्री ने पुराने भूमि घोटाले पर सवाल उठाए

गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से ऊना जिले के हरोली में भूमि खरीद घोटाले पर इंटरनेट…

4 Min Read
बिहार

बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम मोदी को आगे किया गया”

बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स गरमाई: RJD का तीखा हमला — “नीतीश के चेहरे पर चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए पीएम…

3 Min Read
बिहार

IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली

IRCTC घोटाला मामला: लालू यादव परिवार पर केस की सुनवाई 5 अगस्त तक टली, दिल्ली कोर्ट ने मांगा CBI से…

3 Min Read
दिल्ली

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश | 17 जून 2025 अपडेट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश | 17 जून 2025 अपडेट दिल्ली और…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पंजाब को आम बजट में नजरअंदाज करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री चीमा ने जताई नाराजगी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password