jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार

News Desk
Last updated: July 30, 2026 7:10 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को राजधानी देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली के पहले ऑफलाइन आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से पारंपरिक पहाड़ी चांदी के आभूषणों के साथ स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

संस्थापक गायत्री बालोदी ने बताया कि दो वर्ष पहले हँसुली शुरुआत उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी चांदी की ज्वेलरी को आधुनिक स्वरूप देकर देशभर तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। लोगों के सकारात्मक सहयोग और विश्वास के बाद अब पहला ऑफलाइन आउटलेट शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘थाती बाई हँसुली केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए एक साझा मंच है। यहां उनके उत्पादों को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

गायत्री बालोदी ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सहयोग से देश के कई राज्यों में स्टॉल लगाने का अवसर मिला, जिससे बाजार की मांग, ग्राहकों की पसंद, पैकेजिंग, पंजीकरण और विपणन को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। बिना ब्याज के ऋण जैसी सुविधाओं ने भी कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की महिलाएं ज्वेलरी निर्माण, डिजाइनिंग, मार्केटिंग और ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इस पहल को प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, स्थानीय हस्तशिल्प के संरक्षण तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महापौर सौरभ थपलियाल, लोकगायक रविन्द्र मंद्रवाल, सौरभ मैथानी, प्रीतम भरतवाण, के.सी. चमोली, चित्रांशी रावत, पूजा तोमर, सुनीता रजवाड़, गायत्री बालोदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से बनेगा उत्तराखंड सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त
    Next Article हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग के निर्देश जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन

    देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

    3 Min Read
    कृषि एवं बागवानी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा कदम: कृषि एवं बागवानी आयोग के गठन की घोषणा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में किसानों और बागवानों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के उद्देश्य से कृषि एवं बागवानी आयोग का गठन…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी

    संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी संभल, उत्तर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में ‘थाती बाई हँसुली’ का पहला आउटलेट, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा देशभर में बाजार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password