jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

News Desk
Last updated: July 27, 2026 7:31 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं, जबकि मुख्यमंत्री ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर चर्चा की।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सशक्त साहित्यिक वातावरण तैयार करने और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से पुराने, बिखरे और अप्रकाशित साहित्य के संग्रह, संरक्षण और प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन का केंद्र बनाने के उद्देश्य से दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि साहित्यकारों के सम्मान के लिए वर्ष 2022 में ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ और वर्ष 2025 में ‘दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’ शुरू किए गए हैं।

1000 पुस्तक दान अभियान’ को मिला मुख्यमंत्री का सहयोग

हरेला पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ को मुख्यमंत्री ने समर्थन देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लेखकों की 50 पुस्तकें स्वयं खरीदकर रुद्रप्रयाग के सार्वजनिक पुस्तकालय को उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच का आधार होती हैं तथा इस तरह के अभियान युवाओं में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देंगे।
कार्यक्रम में प्रो. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, सचिव रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ साहित्यकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ‘लेबर पंचायत’ आयोजित, श्रमिक अधिकारों और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
    Next Article कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    जीरो टॉलरेंस
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री ने जारी किया सख्त आदेश: अपराधियों और अव्यवस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा…

    5 Min Read
    प्रशांत सिंह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    GST अफसर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा वापस लिया, योगी के समर्थन में नौकरी छोड़ने के बाद यूटर्न

    अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. बीते दिनों उन्होंने योगी के…

    3 Min Read
    नायब सिंह सैनी
    राज्यहरियाणा

    नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता से की अहम बैठक

    चंड़ीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल ने केंद्र से वृद्धावस्था पेंशन में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password