jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कांग्रेस का मिशन-2027: गांव-पंचायत तक पहुंचेगा संगठन, हर ब्लॉक में तैयार होगा 600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कांग्रेस का मिशन-2027: गांव-पंचायत तक पहुंचेगा संगठन, हर ब्लॉक में तैयार होगा 600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस का मिशन-2027: गांव-पंचायत तक पहुंचेगा संगठन, हर ब्लॉक में तैयार होगा 600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने मिशन-2027 के तहत संगठन को चुनावी मोड में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव से लगभग 14 महीने पहले पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के पुराने ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए संगठन को जिला मुख्यालयों से निकालकर सीधे ब्लॉक और पंचायत-गांव स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अब प्रत्येक जिला और ब्लॉक में 18 अलग-अलग विभागों और सेल की कार्यकारिणी गठित की जा रही हैं। इससे कांग्रेस न केवल विभिन्न सामाजिक और पेशेवर वर्गों तक पहुंच बढ़ाएगी, बल्कि हर ब्लाक में 500 से 600 सक्रिय कार्यकर्ताओं का नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रही है।

संगठन को इकाइयों में बांटने का निर्णय

पार्टी की गतिविधियां अब तक मुख्य रूप से जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से संचालित होती थीं। नए प्रारूप में संगठन को वर्ग और मुद्दे आधारित इकाइयों में बांटने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस सेवादल, किसान सैल, पंचायतीराज विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पूर्व सैनिक विभाग, इंटरनेट मीडिया विभाग, मानवाधिकार विभाग, शिकायत निवारण सैल, बौद्धिक विभाग, व्यापार सैल, अनुशासन समिति और असंगठित कांग्रेस सहित 18 विभागों और सेलों की जिला और ब्लाक स्तर पर अलग-अलग कमेटियां बनाई जा रही हैं।

हर वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति

कांग्रेस के इस संगठनात्मक बदलाव का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारी को मजबूत करना है। पार्टी अब किसान, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, व्यापारी, अनुसूचित जाति और पंचायत प्रतिनिधियों जैसे विभिन्न वर्गों के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी को बढ़ाना चाहती है। प्रत्येक ब्लाक में बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर, पार्टी नेतृत्व स्थानीय मुद्दों, नाराजगी और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी संगठन तक पहुंचाने का तंत्र तैयार कर रहा है।

इसके साथ ही पृष्ठ प्रभारी और पंचायत अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जा रही हैं। कांग्रेस की कोशिश संगठन की राजनीतिक पहुंच को गांव तक मजबूत करने की है।

संगठन में बदलाव, चुनावी जमीन की तैयारी

इस पूरे प्रयोग को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत को परखने और कमजोर कड़ियों को समय रहते बदलने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब पार्टी की नजर केवल प्रदेश और जिलास्तर के नेताओं पर नहीं, बल्कि बूथ, पंचायत और ब्लाक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भी रहेगी।

धरातल पर संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जितने भी पदाधिकारी नियुक्त होंगे, उनके कामकाज की हर तीन महीने बाद समीक्षा की जाएगी। 25 और 26 को प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
-विनोद जिंटा, महासचिव (संगठन) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: पहली बार चंपावत के बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक
    Next Article हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    केदारनाथ
    उत्तराखंडराज्य

    बर्फ की सफेद चादर में ढके चार धाम, बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी

    देहरादून | 19 मार्च 2026 उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। Badrinath,…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विकास कार्यों की जानकारी अब जनता तक, ‘विकास पुस्तिका-2025’ का विमोचन

    देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड कालसी की सुदूरवर्ती न्याय पंचायत पंजीटिलानी में आयोजित वृहद…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, छात्रों के लिए चलेंगी 2 इलेक्ट्रिक बसें

    देहरादून: दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    5 Min Read
    हैदराबाद में ईंधन संकट: हैदराबाद में पेट्रोल, एलपीजी की समस्या! बैंकों में स्टॉक बोर्ड नहीं लगे... सीपी सज्जनार की जनता के लिए अहम सलाह
    राज्य

    हैदराबाद में ईंधन संकट: हैदराबाद में पेट्रोल, एलपीजी की समस्या! बैंकों में स्टॉक बोर्ड नहीं लगे… सीपी सज्जनार की जनता के लिए अहम सलाह

    हैदराबाद शहर में आम लोगों और वाहन चालकों को एलपीजी गैस की कमी और अब पेट्रोल की कमी के कारण…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कांग्रेस का मिशन-2027: गांव-पंचायत तक पहुंचेगा संगठन, हर ब्लॉक में तैयार होगा 600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password