jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 9:50 am
Tripty Srivastava
Share
गणतंत्र दिवस
SHARE

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इस गरिमामयी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् अपनी रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरक नारा रहा है, जिसने देशवासियों को एक साझा भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान दी। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इसे संगीतबद्ध किए जाने के बाद यह एकता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का सशक्त प्रतीक बन गया।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति आस्था, समर्पण और कर्तव्यबोध की अभिव्यक्ति है। जब यह राष्ट्रगीत हजारों कंठों से एक साथ गूंजता है, तो हृदय, विचार और संकल्प भी एक हो जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू कर लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई यात्रा शुरू की। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों तथा देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब है। विविधताओं से भरे भारत ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, यूपीआई, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि ठोस निर्णय लेकर उन्हें जमीन पर उतारा है। प्रदेश में सख्त भू-कानून, समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं। 11 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है। नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पत्रकारों की पेंशन पत्रकारों की पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Next Article गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर जनपद ऊधम सिंह नगर में वृहद स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश रायपुर, 11 जुलाई 2025…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रूद्रपुर। 27वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल मे श्रद्धापूर्वक मनाया गया।…

7 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी के 671वें जन्मदिवस के मौके पर 20 जनवरी…

2 Min Read
श्रीमद् भागवत कथा
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में लिया हिस्सा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस धार्मिक आयोजन का…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password