jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

Tripty Srivastava
Last updated: January 30, 2026 10:36 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाये. जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के जरिए लोगों को इन योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाए, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सीएम ने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने और उन्हें स्वरोजगार के लिए अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए. पात्र लोगों को योजनाओं का समय पर और पूरा लाभ मिले, इस पर सभी विभाग विशेष ध्यान दें. साथ ही आवंटित बजट का पूरा आउटकम प्राप्त हो, इसके साथ ही उच्च स्तरीय बैठकों के कार्यवृत्त उन्नति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने की बात कही.

सेब की अतिसघन बागवानी योजना की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से प्राप्त किया जाए. किसानों को अधिकाधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाये. किसानों से संबंधित देयकों का भुगतान समय पर हो. किसानों को उनके उत्पादन का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिए राज्य में कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए.

शहद उत्पादन के क्षेत्र में उत्तराखंड में व्यापक संभावनाएं हैं. इसे देखते हुए हनी मिशन के तहत शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास किए जाएं. राज्य में शहद का ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा बागवानी और मौन पालन के क्षेत्र में जिन राज्यों में अच्छा कार्य हुआ है. उनके अध्ययन के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीमें उन राज्यों में भेजी जाएं.

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 29 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हुआ है. जिनमें से 18 कृषि एवं कृषि कल्याण से संबंधित हैं. इस साल 25 अन्य उत्पादों को जीआई टैग के लिए चिन्हित किया जाएगा. राज्य में 134 करोड़ रुपये की लागत से लागू स्टेट मिलेट पॉलिसी के तहत मंडुवा, झंगोरा, रामदाना, कौणी और चीनी को शामिल किया गया है. इसके तहत प्रथम चरण में 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के 24 विकासखंडों और द्वितीय चरण में 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल के 44 विकासखंडों का चयन किया गया है.

पहले चरण में 5 हजार से अधिक गांवों को आच्छादित कर करीब डेढ़ लाख कृषकों को लाभान्वित किया गया है. मिलेट फसलों की क्रय-विक्रय के लिए 216 क्रय केंद्र खोले गए हैं. सहकारिता विभाग के तहत 20 करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड बनाया गया है. इस वित्तीय वर्ष में 5 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 5,386 मीट्रिक टन मिलेट फसलों का क्रय किया जा चुका है.

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत चार सालों में 32 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 33,620 लाभार्थियों को 202.72 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है. आगामी वर्ष में 9 हजार लोगों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. पर्यटन विभाग के तहत दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत चार सालों में 780 होम स्टे स्थापित किए गए हैं. जिसके लिए 188.58 करोड़ रुपये का वित्त पोषण किया गया है. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत चार सालों में एक हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है. जिसमें कुल 105 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का वित्त पोषण किया गया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बजट हर वर्ग की आवाज़ सुनेगी सरकार, बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए
Next Article डिजिटल डिस्प्ले यूपी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती, नई नियमावली में डिजिटल डिस्प्ले को बढ़ावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत”

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम: सीएम धामी बोले – “जनता का समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत” देहरादून, 14…

3 Min Read
यूपी बोर्ड
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी बोर्ड को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश, जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर लगाई रोक

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है।…

4 Min Read
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मलबा आने से यमुना नदी में झील बनी, खतरा बढ़ा — NDRF, SDRF और जिला प्रशासन ने किया अलर्ट

उत्तरकाशी में मलबा आने से यमुना नदी में झील बनी, खतरा बढ़ा — NDRF, SDRF और जिला प्रशासन ने किया…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

आचार्य प्रमोद कृष्णम का पीएम मोदी पर बयान: “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर की जमकर तारीफ़

कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password