jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री

Tripty Srivastava
Last updated: January 14, 2026 6:52 am
Tripty Srivastava
Share
उत्तरायणी कौतिक मेले
SHARE

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्वतीय विकास भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उत्तरायणी मेले को सरकारी कैलेंडर में शामिल कर आर्थिक सहायता देने तथा समिति के अनुरोध पर मंच निर्माण की भी घोषणा की।

मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तरायणी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी पहचान को संजोए रखना आवश्यक है और इस दिशा में उत्तरायणी कौतिक जैसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड को विकास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
खटीमा को अपना घर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई व पॉलीटेक्निक कॉलेज, 100 बेड का अस्पताल, राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम, सड़कों का व्यापक नेटवर्क और खटीमा-टनकपुर के बीच प्रस्तावित सैन्य स्मारक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक कमी आई है, सख्त कानूनों के जरिए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है और समान नागरिक संहिता व नकल विरोधी कानून जैसे फैसलों से प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने मातृशक्ति को उत्तराखंड की संस्कृति की सच्ची वाहक बताया।

कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में मेलार्थी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट पर चर्चा
Next Article उत्तरायणी कौतिक सितारगंज में रंगयात्रा के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर

उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर 📍 देहरादून | 25 जुलाई 2025…

3 Min Read
Religiousछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा सत्संग: 7 प्रमुख शिक्षाओं के साथ पूर्ण परमात्मा के स्वरूप पर हुआ गहन प्रकाश

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय सत्संग का सफल आयोजन, पूर्ण परमात्मा के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

3 Min Read
महिला सुरक्षा
उत्तराखंडराज्य

महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

फेक न्यूज़ के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password