jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायजा
राज्यहिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायजा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 2, 2026 10:00 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व कठिनाइयों की जानकारी ली।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए।

श्री सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चंबा जिले में भारी नुकसान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हेलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर चंबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरुआत में चंबा जिले में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है। इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चंबा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू
    Next Article गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा को केंद्र की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मिले 1,484 करोड़ रुपये

    चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने हरियाणा को विकास कार्यों के लिए बड़ी वित्तीय राहत देते हुए 1,484 करोड़ रुपये की अतिरिक्त…

    2 Min Read
    ध्वज वंदन समारोह
    उत्तराखंडराज्य

    ध्वज वंदन समारोह के साथ माता भगवती देवी शर्मा शताब्दी समारोह का शुभारंभ

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    गैरसैंण में आज से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र: अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार, हंगामे के आसार

    गैरसैंण (चमोली): उत्तराखंड विधानसभा के सत्र का आगाज 27 अक्टूबर यानि आज से होने जा रहा है. विधानसभा का सत्र…

    3 Min Read
    दिल्ली सरकार
    दिल्ली

    दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम आदमी का बजट बिगड़ा

    दिल्ली सरकार का नया फैसला बना सिरदर्द | वाहन मालिकों को 8 दिन में ही हुआ लाखों का नुकसान, आम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायजा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password