jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी

News Desk
Last updated: August 2, 2026 10:06 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। खेलों में पहचान केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष और दक्ष रेफरी भी बनाते हैं। गाजियाबाद की मंजू नयाल ने इसी भूमिका में इतिहास रचते हुए भारत की पहली 3-स्टार अंतरराष्ट्रीय महिला कुराश रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। उज़्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल करने के साथ ही अब उन्हें विश्वस्तरीय कुराश प्रतियोगिताओं में मैच संचालन का अधिकार मिल गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग विकासखंड स्थित सिलंगिया गांव की रहने वाली मंजू का बचपन पहाड़ की वादियों में बीता। शुरुआती शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद वह अपने पिता स्वर्गीय बचन सिंह नयाल के साथ दिल्ली आ गईं।

पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान जूडो और मार्शल आर्ट की ओर बढ़ा, जिसमें उनके पिता ने उत्साहवर्धन किया। बाद में उन्होंने प्राचीन उज्बेक कुश्ती शैली कुराश को अपना खेल चुना और लगातार मेहनत, अनुशासन व समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं।

मौजूदा समय में वह गाजियाबाद के गुरुकुल द स्कूल में वरिष्ठ खेल समन्वयक हैं। वह पिछले 22 वर्षों से वह खेल शिक्षा और कुराश से जुड़ी हैं, जबकि करीब 17 वर्षों से खिलाड़ी तैयार कर रहीं हैं। उनकी यह उपलब्धि गाजियाबाद ही नहीं, उत्तराखंड और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

मंजू नयाल के बारे में एक नजर में

  • नाम : मंजू नयाल
  • मूल निवास : सिलंगिया गांव, हवालबाग, अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
  • वर्तमान निवास : वैशाली, गाजियाबाद
  • पेशा : वरिष्ठ खेल समन्वयक, गुरुकुल द स्कूल
  • शिक्षा : एम.पी.एड., बी.पी.एड., पीजीडी (योग शिक्षा)
  • अनुभव : 22 वर्ष से खेल शिक्षा, 17 वर्ष से कुराश प्रशिक्षण

उपलब्धियों का सफर

  • 2023: बी-लाइसेंस कोच व 1-स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बनीं।
  • 2024: कजाकिस्तान के नोमैड गेम्स और रूस के चिल्ड्रेन ऑफ एशिया गेम्स में अंतरराष्ट्रीय रेफरी रहीं।
  • 2025: 2-स्टार अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनीं, बहरीन एशियन यूथ गेम्स में रेफरी की भूमिका निभाई।
  • 2026: उज़्बेकिस्तान में परीक्षा पास कर भारत की पहली 3-स्टार अंतरराष्ट्रीय महिला कुराश रेफरी बनीं। जापान ओपन और जूनियर एशियन इंटरनेशनल कुराश कप में भी रेफरी रहीं।

कोच से इंटरनेशनल रेफरी तक

  • 2015: चीनी ताइपे में जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कोच।
  • 2003: नई दिल्ली में सीनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप की आयोजन समिति का हिस्सा।
  • 2010: जूनियर वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप की आयोजन समिति में अहम जिम्मेदारी।

जानें कुराश क्या है?

  1. करीब 3,500 वर्ष पुरानी उज्बेकिस्तान की पारंपरिक कुश्ती शैली।
  2. एशियन गेम्स का आधिकारिक खेल।
  3. दुनिया के कई देशों में खेला जाता है।
  4. अंतरराष्ट्रीय कुराश संघ इसके संचालन और नियमों का निर्धारण करता है।

मंजू नयाल का अगला लक्ष्य

  • एशियन गेम्स में रेफरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व।
  • देशभर में महिला कुराश रेफरी तैयार करना।
  • स्कूल स्तर पर अधिक से अधिक बच्चों को कुराश से जोड़ना।
  • भारत में कुराश को लोकप्रिय खेल के रूप में स्थापित करने में योगदान।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने लिया जायजा
    Next Article गाजियाबाद में बिजली चोरी का बड़ा खेल, जुलाई में 59 करोड़ की बिजली गायब
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    पीएम मोदी ने काशी में किया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन, देशभर से 58 टीमें ले रहीं हिस्सा

    वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में ब्याज के रुपयों को लेकर विवाद, सफाईकर्मी युवक को मारी गोली

    गाजियाबाद। विजयनगर की माता कॉलोनी में रविवार रात करीब नौ बजे ब्याज के रुपयों को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: गुलरभोज के ANK इंटर कॉलेज में लगा भव्य सेवा शिविर, उमड़ी भारी भीड़

    गदरपुर/गुलरभोज। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने 150 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password