jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांग्रेस के आरोपों पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- ‘झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं विपक्ष के मुद्दे’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांग्रेस के आरोपों पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- ‘झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं विपक्ष के मुद्दे’
उत्तराखंडराज्य

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- ‘झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं विपक्ष के मुद्दे’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:11 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. यही कारण है कि कांग्रेस अब बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. कांग्रेस वो तमाम मुद्दे उठा रही है, जिससे धामी सरकार को घेरा जा सके. ऐसा ही एक मुद्दा गुरुवार 17 सितंबर को कांग्रेस ने दिल्ली में अदाणी को दिए गए उत्तराखंड कोल पावर प्लांट का उठाया था. कांग्रेस के तमाम आरोपों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने स्टाइल में जवाब दिया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

देहरादून में शुक्रवार 18 सितंबर को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष की तरफ से उठाए गए तमाम सवालों का जबाव दिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और जो भी मुद्दे कांग्रेस उठा रही है, वो भी झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं और झूठ की तरह धड़ाम भी हो जाते हैं.

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर दिया जवाब: कांग्रेस का दलित नैरेटिव भी हुआ फेल: वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हल्द्वानी में भी कांग्रेस ने दलित नैरेटिव बनाने का काम किया था, लेकिन कांग्रेस का वो नैरेटिव भी काम नहीं कर पाया. इससे पता चलता है कि कांग्रेस वोटों के लिए किस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है.

सरकारी जमीन बेचने के आरोपों का जवाब: वहीं बीते दिनों ही कांग्रेस ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर UIIDB (Uttarakhand Investment and Infrastructure Development Board) को लेकर भी सवाल उठाए थे. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि UIIDB के जरिए सरकार ने करीब सात हजार बीघा सरकारी जमीन औने पौने दामों पर बेच दी.

इस पर सीएम धामी जवाब देते हुए कहा कि UIIDB का उद्देश्य प्रदेश में रोजगार, निवेश लाना, पर्यटन बढ़ाना और नई नई संभावनाओं को तलाशना है. भारत सरकार और नीति आयोग का एक प्रोसीजर है, जिसको आगे बढ़ाया गया है. वहीं कांग्रेस सात बीघा जमीन की बात कर रही है, लेकिन अभी तक 45 एकड़ जमीन भी UIIDB को नहीं मिली है. इसमें भी कांग्रेस के झूठ का उजागर हुआ है.

उत्तराखंड कोल पावर प्लांट पर जवाब: वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अदानी को मिले उत्तराखंड कोल पवार प्लाट को लेकर कई सवाल खड़े किए थे. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में अदानी को उत्तराखंड का कोल पवार प्लाट देने के लिए धामी सरकार ने टेंडर में कई बदलाव किए थे. इस पर भी सीएम धामी का जवाब आया.

कांग्रेस के करार की सजा भुगत रहा उत्तराखंड: उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में साल 2014-15 में दो कंपनियों के साथ जो ऊर्जा का करार हुआ था, उसको आज उत्तराखंड भुगत रहा है. क्योंकि उत्तराखंड को 31 और 32 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदनी पड़ रही है. जबकि अभी जो सौदा हुआ है, वो यहां कि दीर्घकालिक आवश्यकताओं को देखते हुए किया गया है. ताकि सबसे सस्ती बिजली उत्तराखंड को मिलेगी. यह सब भी एक एक प्रक्रिया के तहत हुआ है, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. छत्तीसगढ़ में उत्तराखंड का कोल पावर प्लांट राज्य के लिहाज से दूरगामी हितों के लिए लिया गया है.

उत्तराखंड को मिलेगी सस्ती बिजली: सीएम ने बताया कि पीक समय में जो बिजली प्रतियूनिट करीब 14 रुपए खरीदनी पड़ती है, उससे उत्तराखंड को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही बिजली की अधिकता होने पर उसकी बेचा भी जा सकता है. उत्तराखंड कोल पावर प्लांट पर दिल्ली में हुई कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सीएम धामी ने तंज भी कसा है.

बौखला गई कांग्रेस: उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं हैं और वो बौखलाए हुए हैं. कांग्रेस को उत्तराखंड में पैर रखने के लिए कोई जगह नहीं मिल रही है. इसीलिए वो प्रेस कॉन्फ्रेस भी दिल्ली में करते हैं.

अब मुझे लगाता है कि उत्तराखंड की कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. उनके पास कोई सामर्थ्य नहीं बचा है. इसलिए कभी राहुल गांधी आ रहे हैं, कभी वो अपने प्रवक्ताओं को लगा रहे हैं. लेकिन हम उत्तराखंड के किसी भी काम में तैयार हैं. हमने पहले से तैयारी की है कि प्रदेश में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और आपने जो पहले गड़बड़ियां की हैं, उनको भी उजागर करेंगे. साठ सालों तक आपने पूरे देश को लूटने का काम किया है. आपने गरीबों को नारा देकर गरीबों को समाप्त करने का काम किया है. उस हम उजागर करेंगे.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड-

अकिता भंडारी हत्याकांड पर भी दिया जवाब: अंकित भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रखा है. उस पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम, कभी प्रशासन पर सवाल खड़े करती है. कभी एसआईआर प्रक्रिया पर जो देश में कई बार पहले हो चुकी है, उसे सवालों में घेरे में लाती है.

अंकिता के साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई उससे हम सभी आहत रहे हैं. इस मामले में पहले दिन से ही कार्रवाई हुई है. उसी कार्रवाई का परिणाम है कि तीन दोषी आज आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. अभी भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है. सीबीआई जांच को रिकमेंड की गयी, जिसपर जांच चल रही है. ऐसे में विपक्ष के लोग उस बेटी के आत्मा को झकझोरने का काम कर रहे हैं.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ग्रेट वैल्यू शरणम AOA ने चल रही न्यायिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को देखते हुए अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया
    Next Article उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गणेश चतुर्थी पर नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    नोएडा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आईएमएस नोएडा के कल्चरल क्लब के छात्रों ने कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु

    चमोली: उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 516 वन कर्मियों को मिला नियमितीकरण का तोहफा, 58 साल तक देंगे सेवा

    पंजाब सरकार ने वन विभाग के 516 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद मार्च में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांग्रेस के आरोपों पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- ‘झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं विपक्ष के मुद्दे’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password