jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को अभियान दल रवाना हो गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान दल के वाहन को फ्लैग ऑफ किया. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से गठित टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी. वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. राज्य के प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध ट्रेक रूट्स को सुव्यवस्थित रूप से पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना जरूरी है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा कि इस पहल से ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी. राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ट्रेक रूट्स की वैज्ञानिक मैपिंग से ट्रेकर्स को मार्ग से संबंधित जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कामों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी. पर्यटन विकास के साथ उत्तराखंड की संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

इस परियोजना से राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय युवाओं के लिए गाइडिंग, होमस्टे एवं पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि परियोजना के तहत राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग तथा तकनीकी सर्वेक्षण किया जाएगा. मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने की स्थिति में भी ट्रेकर्स अपने मोबाइल फोन पर ट्रेल एवं रूट से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम-

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि प्रदेश में जितने भी ट्रैक रूट्स है. उनका जीपीएस और जीआईएस के जरिए मैपिंग होनी है. ऐसे में इसके लिए एक नेविगेशन ऐप भी डेवलप किया जाएगा. जिसका फायदा यह होगा कि ट्रैकिंग के लिए जितने भी ट्रैक्टर्स जा रहे हैं, वो आसानी से इस ऐप के जरिए आ जा सकेगें. इसके अलावा अगर कोई ट्रैक्टर्स रास्ता भटक जाता है तो ये नेविगेशन ऐप उन्हें अलर्ट करेगा कि आप गलत रूट पर जा रहे है. खास बात यह है कि देश में पहली बार, प्रदेश में 100 ट्रैकिंग रूट की मैपिंग हो रही है. इसका फायदा सिर्फ उत्तराखंड आने वाले ट्रैक्टर्स को नहीं मिलेगा बल्कि अन्य राज्य भी इस तरह के नेविगेशन ऐप डेवलप कर सकेंगे.

धीराज गर्ब्याल ने आगे बताया कि उत्तराखंड राज्य के जो 100 ट्रैक हैं उनके करीब 5 से 10 हजार किलोमीटर का जो रूट है उसका पूरा डेटा भी विभाग के पास होगा. उत्तराखंड हिमालय राज्य है और नेपाल के बाद उत्तराखंड ऐसा राज्य है जिसके पास करीब 6000 किलोमीटर का हिमालय रेंज है. यही नहीं, 7000 मीटर से अधिक ऊंचाई के तमाम पीक्स उत्तराखंड में ही है. यही वजह है कि उत्तराखंड राज्य में एडवेंचर के सेक्टर में तमाम अपॉर्चुनिटी है हालांकि, पहले इसको एक्सप्लोर करने की कोशिश हुई थी, लेकिन बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं करा पाए. लिहाजा, अब ऐसे संसाधन विकसित करने पर जोड़ दिया जा रहा है, जिससे पर्यटकों और ट्रैक्टर्स को ट्रैकिंग में सुविधा हो.

ऐसे में ट्रैक हिमालय के लिए जो टीम गई है, वो पहले चरण में उच्च हिमालय क्षेत्रों में मौजूद ट्रैक्स की मैपिंग करेंगे. टीम को कुल 1 साल का समय दिया है ताकि प्रदेश के 100 ट्रैकिंग रूट की मैपिंग कर ली जाए. लेकिन इस बीच जितने भी ट्रैकिंग रूट की मैपिंग होगी उसके आधार पर लगातार नेविगेशन ऐप डेवलप किया जाता रहेगा. साथ ही इस दौरान आने वाले ट्रैक्टर्स को भी नेविगेशन ऐप उपलब्ध कराया जाता रहेगा. खास बात ये रहेगी कि इसमें कॉफी टेबल बुक रहेगा जिसमें ट्रैक रूट के आसपास कौन-कौन से गांव है जहां पर रुकने के स्थान हैं समेत तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेगी. इस पहल से रोजगार को बढ़ाने, होम स्टे को प्रमोट करने के साथ ही एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने में फायदा मिलेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कांग्रेस के आरोपों पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- ‘झूठ की बुनियाद पर खड़े हैं विपक्ष के मुद्दे’
    Next Article छात्र बताएंगे ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड’, सीएम धामी करेंगे 140 युवाओं से मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने औषधीय और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भांग की नियंत्रित खेती को लेकर विस्तृत नियम अधिसूचित कर…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बड़सर में होगा हिमाचल का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

    हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के…

    2 Min Read
    गणेश गोदियाल
    उत्तराखंडराज्य

    गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

    देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस: रुद्रपुर में साइकिल रैली के जरिए युवाओं में मतदान जागरूकता बढ़ाई

    रुद्रपुर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password