jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

News Desk
Last updated: July 6, 2026 8:10 am
News Desk
Share
SHARE

टनकपुर/चम्पावत। कैलाश मानसरोवर यात्रा का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित शारदा पर्यटक आवास गृह से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सभी श्रद्धालुओं की सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ किया गया। वहीं पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों का रुद्राक्ष की माला और भगवान शिव का पटका पहनाकर अभिनंदन किया और उनसे संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही इस पवित्र यात्रा का अवसर प्राप्त होता है, जिसे श्रद्धा और धैर्य के साथ पूर्ण किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा सीमांत क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे स्थानीय संस्कृति, परंपरा और हस्तशिल्प को देशभर में पहचान मिलती है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से स्थानीय उत्पादों की खरीद कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्राचीन मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है।

प्रथम दल में कुल 49 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। ये यात्री आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए हैं।

दल के साथ तमिलनाडु के डॉ. अरुण कुमार चिकित्सक के रूप में शामिल हैं। यात्रियों में राजस्थान के 68 वर्षीय पुरुषोत्तम खंडेलवाल सबसे वरिष्ठ हैं, जबकि गुजरात के 21 वर्षीय हरिकृष्णा सबसे युवा तीर्थयात्री हैं।

शनिवार शाम टनकपुर पहुंचे पहले दल का पुष्पवर्षा, छोलिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन टनकपुर मार्ग से किया जा रहा है। इससे चम्पावत जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, परिवहन, होटल व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।

“हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के बीच प्रथम दल के रवाना होने से पूरे टनकपुर में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी ने किया जनसेवा शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध सेवा के निर्देश
    Next Article शारदा तटबंध परियोजना का शुभारंभ, बाढ़ सुरक्षा पर ₹65.95 करोड़ होंगे खर्च
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गुरु रविदास धाम
    राज्यहरियाणा

    कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास धाम का निर्माण, सीएम सैनी ने एससी/एसटी को जमीन और योजनाओं की सौगात दी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

    “सीमाएँ शरीर की नहीं, सोच की होती हैं” — और फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन इसका सजीव उदाहरण

    एक ऐसा घर जहाँ मेहनत ने रौशनी को आकार दिया — फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक दंपती को एक और मौका, तबादले के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे अप्लाई

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिली है, जिनके पति-पत्नी दोनों परिषदीय विद्यालयों में…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

    देहरादून में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सहयोग से छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password