jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

News Desk
Last updated: July 11, 2026 7:54 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सहयोग से छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय महोत्सव 11 से 15 जुलाई तक शहर के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जुलाई को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस बार का लोक संवर्धन पर्व विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहली बार इसका आयोजन किसी राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत उत्तराखंड, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ इस आयोजन में साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य देश की पारंपरिक कला, शिल्प, हथकरघा, खान-पान की विरासत और कारीगरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान एवं बाजार उपलब्ध कराना है।

महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी पारंपरिक कला और शिल्प के लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें करीब 40 प्रतिशत स्टॉल उत्तराखंड की लोक कला और पारंपरिक शिल्प को समर्पित होंगे।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प, अजरख ब्लॉक प्रिंटिंग, लाख की चूड़ियां, लकड़ी एवं पीतल शिल्प, टेराकोटा, बांस और बेंत से बने उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के हथकरघा वस्त्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

महोत्सव में लगाए जाने वाले लगभग 20 फूड स्टॉल पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। यहां गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, महाराष्ट्रीयन और लखनवी व्यंजनों सहित कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान उपलब्ध होंगे।

लोक संवर्धन पर्व में आगंतुकों को लाइव शिल्प प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही खरीदार-विक्रेता संवाद, उद्यमिता विकास और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

इन गतिविधियों के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार, व्यापारिक अवसर और आधुनिक विपणन की जानकारी प्राप्त होगी।

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उद्घाटन दिवस पर प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद ज्योति नूरां, किशन महिपाल, विवेक नौटियाल, माया उपाध्याय, पांडवाज़ और परमिश वर्मा जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

लोक संवर्धन पर्व 11 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने नागरिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों, खरीदारों और कला प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और पाक विरासत का अनुभव करने की अपील की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जसपुर में मानसून तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
    Next Article टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पीएम आवास
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

    लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद मार्च में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    अयोध्या: 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बना नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अयोध्या, 28 जून 2025:22 जनवरी 2024 को…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने किया जनसेवा शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध सेवा के निर्देश

    चंपावत। जनपद चंपावत में 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत रविवार को टनकपुर के बूम-शारदा घाट, ऊंचौलीगोठ में बहु-विभागीय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password