jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
उत्तराखंडराज्य

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

News Desk
Last updated: July 22, 2026 7:41 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को सम्मानित किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को भी सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकिता चंद ने 60 किलोग्राम और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते। वहीं, रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरती धारियाल ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरकार राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरंग सहित खेल विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरिद्वार आम महोत्सव में बोले सीएम धामी: किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    Next Article सीएम धामी ने ‘बीज संजीवनी अभियान’ का किया शुभारंभ, हरित उत्तराखंड का दिया संदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    इलाहाबाद हाईकोर्ट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार

     प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि परीक्षा में बैठने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मानवीय…

    3 Min Read
    चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाबराज्य

    पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे

     बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर से संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद तर्क मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने…

    1 Min Read
    सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र
    उत्तराखंडराज्य

    सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और खतरनाक कैमिकल की सूची बनाई जाएगी

    रूद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सिडकुल में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password