jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई अहम रेल परियोजनाओं की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई अहम रेल परियोजनाओं की मांग
उत्तराखंडराज्य

रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई अहम रेल परियोजनाओं की मांग

News Desk
Last updated: July 10, 2026 8:06 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून वंदे भारत या सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने, मुंबई-हरिद्वार और मुंबई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा, हरिद्वार-ऋषिकेश, कैंची धाम, जागेश्वर धाम और वर्ष 2027 में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर उत्तराखंड में आधुनिक और मजबूत रेल नेटवर्क की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं, जिन्हें बेहतर रेल सुविधा की जरूरत है।
धामी ने देहरादून-कोटा रेल सेवा को सूरत, वडोदरा और मुंबई तक विस्तारित करने तथा हरिद्वार-मुंबई और रामनगर-मुंबई रेल सेवाओं को नियमित अथवा सप्ताह में कम से कम तीन दिन संचालित करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यहां प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने, किसानों की समस्याओं के समाधान और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर शीघ्र संचालन शुरू कराने का भी आग्रह किया।
बैठक में हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण के तहत रायवाला-देहरादून खंड के लंबित कार्य को जल्द पूरा करने तथा हरिद्वार, हर्रावाला, देहरादून, खटीमा, लक्सर, रुड़की, टनकपुर और बनबसा रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर रेल मंत्री ने सहमति जताई।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस और दौराई एक्सप्रेस का बनबसा रेलवे स्टेशन पर अल्पकालिक ठहराव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने इस मांग को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी। साथ ही खटीमा-मझोला पीलीभीत रेलवे फाटक संख्या-18सी को जनहित में दोबारा खोलने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक सहमति प्रदान की।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जसपुर में ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन, 54 शिकायतों में 38 का मौके पर निस्तारण
    Next Article हिमाचल खनन विभाग में तबादलों के लिए नए नियम लागू, जानिए अब कैसे होगा ट्रांसफर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल बख्शी की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा घायल

    सोलन जिले के भराड़ीघाट में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बख्शी…

    3 Min Read
    बिहार

    Nitish Kumar Big News: नितीश कुमार ने चल दिया बड़ा दांव…तेजस्वी की आरजेडी बैकफुट पर..

    बिहार में 'सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग…

    2 Min Read
    दिल्ली में दोहरी हत्या
    दिल्ली

    दिल्ली में दोहरी हत्या: नौकर ने गला काटकर मालकिन और 14 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या

    दिल्ली में दोहरी हत्या: नौकर ने गला काटकर मालकिन और 14 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या 📍 स्थान: लाजपत…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर…, यूपी पुलिस को अमिताभ बच्चन का सलाम

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक गीत ‘खाकी का सितारा’ का जारी होते ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई अहम रेल परियोजनाओं की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password