jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 6:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कानपुर के निरालानगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में रविवार देर रात गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सरकारी डॉक्टर (जनरल सर्जन) संदीप सिंह ने मामूली विवाद पर इतना बड़ा कदम उठाया कि हर कोई हैरान है। बताया जा रहा कि वो बाथरूम की चप्पल पहनकर कमरे में आ गए, जिस पर पत्नी कंचन ने उन्हें टोक दिया था। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि गुस्सैल स्वभाव के डॉ. संदीप ने आत्महत्या की ठान ली। कमरे में बने मंदिर के सामने करीब 15 मिनट तक बैठे रहे, इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली मार ली। बड़े भाई विक्रम ने बताया कि संदीप के गोली मार लेने के बाद बहू कंचन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बाथरूम की चप्पल पर हुआ था विवाद

विक्रम के मुताबिक संदीप बाथरूम की चप्पल पहनकर कमरे में चला गया था। इस पर कंचन ने मना किया तो दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। इससे नाराज संदीप दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर तक कमरे में बने मंदिर के सामने बैठा रहा और गोली मार ली। रिवाल्वर उठाने के दौरान कंचन ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक संदीप ने ट्रिगर दबा दिया। किदवईनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर जब वह लोग पहुंचे तो मंदिर के सामने खून पड़ा था। इससे स्पष्ट है कि डॉ. संदीप ने मंदिर के सामने खुद को गोली मारी है। फिलहाल कमरे को बंद करा दिया गया है।

कंचन से किया था प्रेम विवाह

परिजनों ने बताया कि संदीप ने कंचन से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में दोनों लालबंगला के परदेवनपुर स्थित घर में ही रहते थे। पिता राजबहादुर ने बताया कि दोनों छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते थे। कुछ दिनों बाद दोनों निरालानगर में जाकर रहने लगे। उनके बीच वहां भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते थे। रविवार की देर रात भी छोटी सी बात पर विवाद हुआ।

GSVM से किया एमएस,9 साल हैलट में सेवाएं दी

चचेरे भाई ऋषभ सिंह ने बताया कि संदीप ने वर्ष 2006 में देहरादून के जॉली ग्रांट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। वर्ष 2010 में कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज से एमएस किया और करीब नौ वर्षों तक हैलट अस्पताल में सेवाएं दीं। यहां से उनका तबादला कन्नौज हो गया, जहां करीब छह वर्ष कार्यरत रहे। इसके बाद कानपुर देहात तबादला हो गया था।

दो भाइयों की पहले हो चुकी है मौत

पिता राजबहादुर सेना में सूबेदार पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि चार बेटों में संदीप के अलावा विशाल, विक्रम और राहुल थे। विशाल की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि राहुल की वर्ष 2016 में नोएडा में हिट एंड रन में जान चली गई थी। परिजनों के मुताबिक संदीप गुस्सैल स्वभाव का था। राजबहादुर ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे बेटे संदीप ने फोन पर हालचाल लिया था। उस समय वह किसी तनाव में नहीं लगा।

गुस्सैल स्वभाव से टूटी थी पहली शादी

परिजनों के मुताबिक संदीप ने दो शादियां की हैं। पहली शादी भी उसके गुस्सैल स्वभाव के चलते नहीं चल सकी। उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में डॉ. कीर्ति सिंह से हुई थी। दोनों का वर्ष 2018 में आपसी सहमति से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से एक 12 साल का बेटा है। वह कीर्ति के साथ ही रहता है। वर्ष 2019 में संदीप ने कासगंज निवासी कंचन से दूसरी शादी की थी। कंचन और संदीप के दो बच्चे हैं। पुलिस इस मामले में अभी पूछताछ कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नानकमत्ता कार्यक्रम के लिए जाते समय झनकट में मुख्यमंत्री धामी ने रुकवाया काफिला, आमजन की सुनी समस्याएं
    Next Article मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के विरोध में सपा नोएडा महानगर का जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल के बीच फूंका पुतला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में खुलेंगी 34 नई सहकारी बैंक शाखाएं

    प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएंगी।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में बनेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें, डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    लखनऊ: यूपी सरकार, प्रदेश के राजस्व प्रशासन को अत्याधुनिक, डिजिटल और भविष्य की जरूरत के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा

    गाजियाबाद। फेडरल बैंक की आरडीसी शाखा में सोने के नकली आभूषण गिरवी रखकर 1.46 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन लेने के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password