jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 7:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारधाम यात्रा-2026 के व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान सीएम ने यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यात्रा मार्गों पर मौसम व भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने व संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत व बचाव की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए.

यमुनोत्री धाम को लेकर दिए निर्देश: मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी हो कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. यमुनोत्री धाम में भीड़ और आवागमन को देखते हुए धाम से करीब 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने, डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने व खरसाली से वैकल्पिक मार्ग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

उन्होंने पैदल मार्ग पर यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही व्यवस्थित रखने और सूर्यकुंड क्षेत्र में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा. मुख्यमंत्री ने घोड़े-खच्चरों के संचालन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

चीरबासा व भैरव ग्लेशियर पर नजर रखने को कहा: केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा व भैरव ग्लेशियर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों, घोड़े-खच्चरों व डंडी-कंडी की आवाजाही व्यवस्थित रखी जाए. जरूरत पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश: मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने और गंगोत्री मार्ग पर चौड़ीकरण व गड्ढामुक्त करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा मार्गों के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और स्यानाचट्टी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए.

अवरुद्ध मार्ग जल्द खोलने को कहा: मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने व मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे जल्द खोलने के लिए जरूरी मशीनरी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने चारों धामों में मौसम की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अलाव समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने विशेष रूप से केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. सीएम ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था रखने व घोड़े-खच्चरों की लीद का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने को कहा. मुख्यमंत्री ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में आपातकालीन संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों व दूरसंचार कंपनियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

उन्होंने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त शौचालय, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व शटल सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने और शौचालयों की नियमित सफाई और औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए.

हेली सेवाओं को लेकर भी दिए निर्देश: सीएम धामी ने हेली सेवाओं के टिकट निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली अथवा अनधिकृत टिकट बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर हेली सेवाओं का संचालन किया जाए.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता न हो. यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थलों की निरंतर निगरानी करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए.

बैठक में बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए अब तक 66,07,749 यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है. 14 सितम्बर 2026 की शाम 7 बजे तक 50,56,160 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इनमें

  • यमुनोत्री में 7,08,407
  • गंगोत्री में 7,89,773
  • केदारनाथ में 14,98,544
  • बदरीनाथ में 17,36,619
  • हेमकुंड साहिब में 3,22,817 श्रद्धालु शामिल हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय
    Next Article आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    Mayawati BSP Meeting : बसपा की बैठक, भतीजे आकाश आनंद को मिला ये काम

    Lucknow : बहुजन समाज पार्टी  ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आज एक अहम बैठक आयोजित की.…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष

    दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अदालत ने आरोपी आफताब की यूनिवर्सिटी परीक्षा के चलते 20 जुलाई को होने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रामपुर ने फिर मारी बाजी, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर और बरेली ने भी लगाई छलांग

    लखनऊ। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password