jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 7:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

योगी सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार शाम हुई बैठक में कैबिनेट ने किसानों को 6 फीसदी वार्षिक ब्याज पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालिक कर्ज देने की योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार की इस पहल से यूपी के किसान जहां भारी ब्याज दरों से छुटकारा पाएंगे वहीं सस्ते ब्याज पर लोन पा सकेंगे। इस योजना से किसानों को बड़ा फायदा होगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

योगी कैबिनेट से पास प्रस्ताव के मुताबिक यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक से किसानों को छह लाख रुपए तक का लोन सिर्फ 6 फीसदी वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा। 5 प्रतिशत ब्याज सरकार वहन करेगी। लघु और सीमांत किसानों को ब्याज में पांच प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है। इससे सरकार पर करीब 38.4 करोड़ का भार आएगा। कैबिनेट के इस फैसले से किसानों को भारी ब्याज दरों से छुटकारा मिलेगा जो पहले 11.5 प्रतिशत तक थी। किसानों को सस्ते लोन का ऐलान सीएम योगी ने कुछ महीने पहले किया था। बता दें कई बार मंहगी ब्याज दरों के चलते किसानों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ता है। इसके चलते किसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम की मार और प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर कई बार मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ऐसे हालात में योगी सरकार की यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत मिलेगा लाभ

यूपी के किसानों को सस्ते ब्याज पर लोन का ये लाभ मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत मिलेगा। नई व्यवस्था से लघु और सीमांत किसानों का आर्थिक बोझ काफी कम हो सकेगा। उन्हें अधिक ब्याज नहीं चुकाना पड़ेगा।

पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ा, कैशलेस इलाज

मंगलवार की कैबिनेट बैठक में जिन 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी है उनमें से एक महत्वपूर्ण फैसला पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाना भी है। प्रदेश के करीब 40 हजार पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जवानों को 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ योगी कैबिनेट की बैठक में कोटेदारों के मार्जिन में बढ़ोत्तरी से जुड़ा फैसला भी लिया गया। कैबिनेट ने नई खिलौनराा प्रोत्साहन नीति को भी हरी झंडी दी है।

योगी कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में सरकारी कर्मचारियों से लेकर किसानों तक के लिए फैसले लिए गए। किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन, पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी, कैशलेस इलाज, कोटेदारों के मार्जिन में बढ़ोत्तरी, नई खिलौना नीति को मंजूरी देने के साथ ही अयोध्या में एनएसजी के रीजनल सेंटर के लिए 65 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को भी योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
    Next Article चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    CM मान
    पंजाबराज्य

    ‘जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं’: CM मान ने जेल मुलाकात पर किया कड़ा संकेत

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ, हापुड़ समेत नौ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की घोषणा

    लखनऊ: दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत देशभर के ज्यादातर हिस्सों में हो रही मॉनसूनी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध खोखे-झुग्गियां हटाईं

    गाजियाबाद। लोहा मंडी और एसएसजीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण बढ़ रही जाम, गंदगी और आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अति गरीब परिवारों के लिए नई योजना, 1.78 लाख परिवारों को रोजगार-आवास से जोड़ेगी सरकार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आठ चरणों में चयनित किए गए 1.78 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अलग व्यवस्था के तहत…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना: यूपी के किसानों को मिलेगा 6 लाख का रियायती ऋण, 38 करोड़ रुपये का बजट तय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password