jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

News Desk
Last updated: July 11, 2026 7:59 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत राज्य में अधिक निवेश करने की अपील की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में सीएसआर के माध्यम से किया गया योगदान समाज और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का साझा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा कई कॉर्पोरेट समूहों ने उत्तराखंड में नई विकास परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत राज्य है, जहां विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ऐसे में रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की विशेषज्ञता, तकनीक और संसाधन राज्य के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उत्तराखंड को 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम सहित 30 से अधिक उद्योगोन्मुख नीतियां लागू की हैं। साथ ही स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर और 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इससे उद्योगों को पारदर्शी और आसान कार्य वातावरण मिला है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश के प्रमुख निवेश-अनुकूल राज्यों में शामिल करना है।

सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम के दौरान किया, हुंडई, लर्नेट-इन्फोसिस फाउंडेशन, ओएनजीसी, आईटीसी, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड, आदित्य बिरला कैपिटल, फिनोलेक्स और पैनासोनिक जैसी कंपनियों के साथ एमओयू किए गए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास और उमेश शर्मा काऊ, अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, सिडकुल के एमडी डॉ. सौरभ गहरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना
    Next Article हिमाचल में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के तबादले
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस का शिकंजा, दो ज्वैलरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

    देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की देहरादून शाखा ने फर्जी हॉलमार्किंग की शिकायत पर हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बड़ी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    UP के CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोल गए AIMIM के विधायक? ‘सत्ता के नशे ने…’

    Controversial Statement on UP CM Yogi: एआईएमआईएम के विधायक और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव उत्तर प्रदेश के…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराष्ट्रीय

    एनएमडीसी लिमिटेड, किरंदुल परियोजना को “ऐक्सिड पर्यावरण पुरस्‍कार 2025” से सम्मानित किया गया

    दंतेवाड़ा: नई दिल्‍ली के सस्‍टैनेबल डेवलपमेंट इनीशिएटिव (एक काम देश के नाम यूनिट) द्वारा होटल मे-फेयर लैगून, भुवनेश्‍वर (उड़ीसा) में…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password