jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना
उत्तराखंडराज्य

टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना

News Desk
Last updated: July 11, 2026 7:56 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में टिहरी लेक परियोजना को पर्यावरण अनुकूल, आकर्षक और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में परियोजना को ग्रीन एनर्जी आधारित बनाने, आसपास के गांवों को पारंपरिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए कि टिहरी लेक परियोजना में अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाए। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को भी सौर ऊर्जा से संचालित करने की संभावनाओं का अध्ययन करने को कहा।

उन्होंने परियोजना के लिए ऐसा सरल और आकर्षक नाम रखने के निर्देश दिए, जिसे आम लोग आसानी से याद रख सकें और जो पर्यटन के लिहाज से प्रभावी साबित हो।

बैठक में निर्णय लिया गया कि टिहरी झील के आसपास स्थित गांवों को उत्तराखंड की कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ते हुए ‘ट्रेडिशनल विलेज’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन मॉडल गांवों को स्थानीय आजीविका के साधनों से जोड़ा जाएगा। साथ ही पर्यटन विकास में स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई जाएगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना के तहत विकसित होने वाली सभी परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि आय सृजन से जुड़ी गतिविधियों को भी परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाए, ताकि पर्यटन विकास के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।

टिहरी झील में बोटिंग और जेटी संचालन को लेकर मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर झील की क्षमता का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद चरणबद्ध तरीके से एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे पर्यटन सुविधाओं का सुरक्षित और प्रभावी विस्तार किया जा सके।

बैठक में प्रस्तावित संग्रहालय की थीम को टिहरी के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

संग्रहालय में पुरानी टिहरी के राजशाही इतिहास, लोककला, लोकसंस्कृति और पुरानी टिहरी का 3डी मॉडल प्रदर्शित करने का सुझाव दिया गया, ताकि पर्यटक क्षेत्र की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकें।

मुख्य सचिव ने भविष्य में होने वाली बैठकों में टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक को विशेष आमंत्रित सदस्य और जिलाधिकारी टिहरी को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. वी. षणमुगम, धीराज सिंह गर्ब्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
    Next Article सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: 488 महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

    देहरादून। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय…

    2 Min Read
    उत्तरकाशी
    उत्तराखंडराष्ट्रीय

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी उत्तरकाशी, उत्तराखंड |…

    3 Min Read
    मिशन रोजगार
    पंजाबराज्य

    मोहाली में 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र, ‘मिशन रोजगार’ के तहत 63,943 नौकरियाँ दी गईं

    आज मोहाली में विभिन्न विभागों के नव-नियुक्त 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

    8 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्य

    मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन INTUC किरंदुल द्वारा कैडर डेवलपमेंट की सशक्त पहल, प्रशिक्षण सत्रों में श्रमिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

    किरंदुल, 29 मार्च 2026।मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, जागरूक एवं प्रभावशाली बनाने की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: टिहरी झील को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, ग्रीन एनर्जी आधारित होगी परियोजना
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password