jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पुराने ‘सारथियों’ को याद कर भावुक हुए सीएम नायब सैनी, गुरुग्राम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पुराने ‘सारथियों’ को याद कर भावुक हुए सीएम नायब सैनी, गुरुग्राम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान
राज्यहरियाणा

पुराने ‘सारथियों’ को याद कर भावुक हुए सीएम नायब सैनी, गुरुग्राम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 10:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। राजनीति में सत्ता का सफर जितना महत्वपूर्ण होता है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उन लोगों का योगदान होता है, जो कठिन दौर में किसी संगठन की नींव मजबूत करते हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हरियाणा भाजपा में भी ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने उस समय पार्टी का झंडा उठाया, जब सत्ता तो दूर, चुनाव जीतना भी बड़ी चुनौती हुआ करता था।

आज प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार है, लेकिन संगठन के इस सफर के कई पुराने सारथी धीरे-धीरे राजनीतिक गतिविधियों से दूर होते चले गए। बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन ने इन्हीं लोगों को फिर से केंद्र में ला दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन दशक और उससे अधिक समय तक संगठन के लिए काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी और संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा चुके कार्यकर्ता शामिल थे।

कभी पार्टी की चुनावी लड़ाई का चेहरा रहे इन नेताओं को जब मुख्यमंत्री ने सम्मान दिया और उनके अनुभव सुने तो कई लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं। उनके लिए यह महज एक बैठक नहीं, बल्कि उस राजनीतिक सफर की पहचान थी, जिसमें उन्होंने अपना समय और ऊर्जा लगाई थी।

इस पहल के पीछे हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति इरानी का संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 22-23 अक्टूबर को पंचकूला में हुई संगठनात्मक बैठकों के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा था कि पार्टी को उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मुश्किल समय में संगठन को खड़ा किया। आज भाजपा जिस मुकाम पर है, उसमें इन पुराने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की बड़ी भूमिका है।

सत्ता के साथ बदले समीकरण, अनुभव को फिर मिलेगी जगह

साल 2014 से पहले हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई थी। गठबंधन के दौर में पार्टी का विस्तार सीमित था। उस समय जिलाध्यक्ष से लेकर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तक संगठन की जिम्मेदारी संभालते और सीमित संसाधनों में पार्टी का आधार बढ़ाते थे। सत्ता में आने के बाद नई पीढ़ी और नए राजनीतिक समीकरणों के बीच कई पुराने चेहरे पीछे छूट गए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की गुरुग्राम में हुई मुलाकात को इसी दूरी को कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इसका महत्व केवल पुराने लोगों को सम्मान देने तक सीमित नहीं है। संगठन के पास उनका क्षेत्रीय अनुभव, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की समझ भी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगी 53% दर
    Next Article दीपों के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय मिलन, स्नेहिल आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन का मिला अनुपम उपहार”
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी के आश्वासन पर पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया स्थगित

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने 11…

    1 Min Read
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव 📍 Updated:…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जीडीए बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की तैयारी, हरनंदीपुरम टाउनशिप से एलिवेटेड रोड तक प्रस्ताव

    गाजियाबाद। जीडीए की 173वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही: केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में श्रद्धालु फंसे

    उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही: केदारनाथ यात्रा रोकी, श्रीनगर में घरों में घुसा पानी, यमुनोत्री में श्रद्धालु फंसे उत्तराखंड…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पुराने ‘सारथियों’ को याद कर भावुक हुए सीएम नायब सैनी, गुरुग्राम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password