jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगी 53% दर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगी 53% दर
पंजाबराज्य

भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगी 53% दर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 5, 2026 10:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन फीसदी बढ़ोतरी का एलान किया है। इससे करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए पहली नवंबर से लागू होगा और दिसंबर में मिलने वाले वेतन व पेंशन में जुड़कर आएगा। इसके साथ ही डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की। उन्होंने कर्मचारियों को सरकार की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में उनकी अहम भूमिका है। इस बढ़ोतरी से सालाना करीब 3988 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ होगा।

मान सरकार ने पिछले दो महीनों में डीए में कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है। सितंबर में आठ फीसदी डीए बढ़ाया गया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2022 में सत्ता संभालने के समय कर्मचारियों को 28 फीसदी डीए मिल रहा था, जो अब 53 फीसदी हो गया है। इस तरह मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कुल 25 फीसदी की वृद्धि हुई है।

मान ने पिछली सरकारों पर कर्मचारियों की मांगें और वित्तीय देनदारियां लंबित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने मेरिट के आधार पर बिना रिश्वत और सिफारिश के 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं। पिछले दो महीनों में घोषित 11 फीसदी डीए बढ़ोतरी से मौजूदा वित्त वर्ष में कर्मचारियों और पेंशनरों को 1813 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

14191 करोड़ छठे वेतन आयोग का बकाया

सीएम ने कहा, छठे पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशें पहली जनवरी 2016 से लागू होनी थीं लेकिन जुलाई 2021 में लागू की गईं। पहली जनवरी 2016 से 30 जून 2021 तक कर्मचारियों और पेंशनरों के 14191 करोड़ रुपये के बकाये बने। सरकार ने चरणबद्ध भुगतान की योजना बनाई। पेंशनरों के बकाये पहली अप्रैल 2025 को जारी किए गए। सेवारत कर्मचारियों के बकाये पहली अप्रैल 2026 से जारी करने शुरू किए गए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब तक 4,891 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष करीब 9,300 करोड़ रुपये भी अदा किए जाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article शिक्षा के उजाले से संवर रहा जरूरतमंद बच्चों का भविष्य, नन्हक फाउंडेशन की अनूठी पहल
    Next Article पुराने ‘सारथियों’ को याद कर भावुक हुए सीएम नायब सैनी, गुरुग्राम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    रोहतक
    राज्यहरियाणा

    रोहतक में जाट शिक्षण संस्था में समारोह, शिक्षा और कौशल के संगम पर जोर

    रोहतक: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हरियाणा के रोहतक और…

    6 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

    गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी के 671वें जन्मदिवस के मौके पर 20 जनवरी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा

    गाजियाबाद। फेडरल बैंक की आरडीसी शाखा में सोने के नकली आभूषण गिरवी रखकर 1.46 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन लेने के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अग्निवीरों के रोजगार के लिए सरकार की बड़ी पहल, जल्द बनेगा रोजगार सेल

    देहरादून। सेना से चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड सरकार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भगवंत मान सरकार का दिवाली गिफ्ट! सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगी 53% दर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password