jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम नायब सैनी का निर्देश: दिसंबर तक 90% बजट खर्च करें सभी विभाग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम नायब सैनी का निर्देश: दिसंबर तक 90% बजट खर्च करें सभी विभाग
राज्यहरियाणा

सीएम नायब सैनी का निर्देश: दिसंबर तक 90% बजट खर्च करें सभी विभाग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 10:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा सिविल सचिवालय में अगले वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों को लेकर चालू वित्त वर्ष के विभागवार खर्च की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “महत्वपूर्ण विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को तेजी से सिरे चढ़ाने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर अलग से कॉरपोरेशन बनाया जाए, जो सभी विभागों के बड़े और महत्वपूर्ण टेंडरों की प्रक्रिया को बिना देरी पूरा करवाए. इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और बजट का समुचित इस्तेमाल सुनिश्चित हो सकेगा.”

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बजट के खर्च की समीक्षाः उन्होंने सभी विभागों को अलॉट किए गए बजट के खर्च की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करवाया जाए, ताकि अलॉट किए गए बजट का चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले समुचित उपयोग हो सके. कुछ विभागों के टेंडरों में देरी का मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों की प्रवृति के अनुरूप नया कॉरपोरेशन बनाने के साथ-साथ कंसल्टेंट कंपनियों को सूचीबद्ध करने और टाउनशिप कंसल्टेंट हायर करने के विकल्प अपनाए जाएं.

चालू वित्त वर्ष में शत-प्रतिशत खर्च राशि खर्च करने का लक्ष्यः उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बड़े विभागों के अधिकारी समुचित योजना बनाकर इसे क्रियान्वित करें. उन्होंने कहा कि विभागों के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार करने से लेकर टेंडर अलॉट करने तक की प्रक्रिया कॉरपोरेशन व विशेषज्ञ कंसल्टेंट्स के माध्यम से होगी तो टेंडर प्रक्रिया तेज गति से पूरी हो सकेगी जिससे विकास कार्यों का आमजन को त्वरित लाभ मिल सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का कुल बजट अनुमान 2,23,658 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान से 9.1 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष लगभग 95 प्रतिशत बजट खर्च हुआ था. अधिकारी चालू वित्त वर्ष में प्राप्त बजट के शत-प्रतिशत खर्च करने का लक्ष्य रखें.

50 प्रतिशत से अधिक खर्च कर चुके हैं 13 विभाग: समीक्षा बैठक में बताया गया कि विभागवार खर्च की स्थिति के मुताबिक, 13 विभाग अपने वार्षिक बजट प्रावधान का 50 प्रतिशत से अधिक खर्च कर चुके हैं. इनमें आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्य विभाग 91.8 प्रतिशत व्यय के साथ अग्रणी है. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने 73.7 प्रतिशत, ऊर्जा विभाग ने 72.9 प्रतिशत, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग ने 68.6 प्रतिशत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 63.2 प्रतिशत तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 62.9 प्रतिशत बजट का उपयोग किया है.

पुलिस विभाग द्वारा 61 प्रतिशत खर्चः इसी तरह, पुलिस विभाग द्वारा 61 प्रतिशत, परिवहन विभाग द्वारा 58.7 प्रतिशत, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 55.7 प्रतिशत और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 51.9 प्रतिशत बजट खर्च किया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्राथमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी बजट का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है. चालू कार्यों के संपन्न होने के साथ ही बजट के खर्च की गति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी प्रदर्शित होगी.

दिसंबर तक 90 प्रतिशत खर्च का लक्ष्यः नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे दिसंबर के अंत में पुनः बजट के खर्च की समीक्षा करेंगे. तब तक किसी विभाग का खर्च 90 प्रतिशत से कम न हो. उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. इनके सदुपयोग के लिए अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर कार्य करवाएं ताकि शहरी विकास को तेज गति मिले. उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इस वर्ष प्रदेश में पराली जलने की घटनाएं न के बराबर हुई हैं.

ओलंपिक के मानकों के अनुरूप 2-3 खेल स्टेडियम बनाने का लक्ष्यः इसी तरह इस वर्ष गन्ने का उत्पादन पिछले वर्ष से अधिक रहने और चीनी उत्पादन बढ़ने के आंकड़ों पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों के मद्देनजर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दो-तीन खेल स्टेडियम बनवाए जाएं. उन्होंने राई खेल विश्वविद्यालय तथा गुरुग्राम के दौलताबाद में दिव्यांगजनों के लिए बनवाए जाने वाले स्टेडियमों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और इनके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब विधानसभा चुनाव: आज जारी होगी AAP उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बैठक के बाद 20 नामों पर लग सकती है मुहर
    Next Article देश का मेट्रो और आरआरटीएस नेटवर्क बढ़कर हुआ 1208 किलोमीटर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नई नवाचार नीति को मंजूरी, 2 करोड़ का स्टार्टअप फंड घोषित

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई राज्य…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन

    करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने क्राइम ब्रांच एडीजीपी को जांच के आदेश दिए…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब: मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम मान सख्त, बोले- कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    सीएम मान ने पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    बीबीएमबी पर 500 करोड़ के कथित सेस को लेकर सियासी घमासान: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम नायब सैनी का निर्देश: दिसंबर तक 90% बजट खर्च करें सभी विभाग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password